अपने नए वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को दी चुनौती
Advertisement

अपने नए वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को दी चुनौती

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने डेमोकेट्रिक पार्टी से अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन की रोजगार, टैक्स और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को चुनौती दी है। एक दिन पहले ही हिलेरी क्लिंटन ने बढ़िया नेतृत्व प्रदान करने के वादा किया था।

अपने नए वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को दी चुनौती

वॉशिंगटन: रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने डेमोकेट्रिक पार्टी से अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन की रोजगार, टैक्स और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को चुनौती दी है। एक दिन पहले ही हिलेरी क्लिंटन ने बढ़िया नेतृत्व प्रदान करने के वादा किया था।

‘द स्पीच’ शीर्षक वाले इस वीडियो के शुरू में उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों ने गुरूवार को फिलाडेल्फिया में हिलेरी के स्वीकृति भाषण को सुना होगा। इसमें कहा गया है, ‘लेकिन, वे इस चमक दमक के पीछे की नंगी सच्चाई देख सकते हैं (हिलेरी क्लिंटन के अमेरिका में-चीजें बदतर होने वाली हैं। उनकी बेइमान योजना के तहत) टैक्सों में बढ़ोत्तरी होती रहेगी। आतंकवाद फैलता है। अमेरिका के लोग नौकरियां, घर और उम्मीद खो रहे हैं।’ इसके बाद वीडियो में ट्रम्प के वादों और दृष्टिकोण को दर्शाने की कोशिश की गई है।

वीडियो में कहा गया है, ‘डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका में : लोग काम पर लौटते हैं, हमारे परिवार सुरक्षित हैं, अमेरिका का सपना एक बार फिर पूरा किया जा सकता है। बदलाव जो अमेरिका को एक बार फिर महान बनाते हैं।’ वीडियो ट्रम्प के उद्घोष के साथ खत्म होता है जिसमें वह इस संदेश की पुष्टि करते हैं।

Trending news