खरबों डॉलर रिश्वत में दिए गए, हर साल भ्रष्टाचार के जरिए चुराए गए: संयुक्त राष्ट्र
Advertisement

खरबों डॉलर रिश्वत में दिए गए, हर साल भ्रष्टाचार के जरिए चुराए गए: संयुक्त राष्ट्र

युक्त राष्ट्र ने कहा है कि प्रति वर्ष भ्रष्टाचार के जरिए खरबों डॉलर की चोरी होती है अथवा यह राशि रिश्वत के रूप में दी जाती है. 

 हर साल नौ दिसंबर को भ्रष्टाचार निरोधक दिवस के रूप में मनाया जाता है.

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि प्रति वर्ष भ्रष्टाचार के जरिए खरबों डॉलर की चोरी होती है अथवा यह राशि रिश्वत के रूप में दी जाती है. यह राशि वैश्विक जीडीपी के पांच प्रतिशत से अधिक है. 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस पर भ्रष्टाचार को संयुक्त राष्ट्र के मूल्यों पर प्रहार बताया. हर साल नौ दिसंबर को भ्रष्टाचार निरोधक दिवस के रूप में मनाया जाता है.

गुतारेस ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार स्कूलों, अस्पतालों तथा समाज की अन्य अहम सेवाओं पर प्रहार करता है. विदेशी निवेश को विमुख करता है और देश को प्राकृतिक संसाधनों से विहीन करता है.’’  प्रति वर्ष एक खरब डॉलर रिश्वत के रूप में दिए जाते हैं वहीं अन्य 2.6 खबर डॉलर की चोरी होती है. यह सब भ्रष्टाचार के चलते होता है.

संयुक्त राष्ट्र का यह बयान कई मायनों में अहम है क्योंकि भ्रष्टाचार एक ऐसी समस्या है जिससे कई देश बुरी तरह प्रभावित हैं और यह विकास की राह में भी बड़ा रोड़ा है. (इनपुट भाषा से भी)

Trending news