एक मछुआरे के पास मिला दुनिया का सबसे बड़ा मोती, कीमत है 670 करोड़ रुपये
Advertisement

एक मछुआरे के पास मिला दुनिया का सबसे बड़ा मोती, कीमत है 670 करोड़ रुपये

फिलीपींस के एक मछुआरे को करीब दस साल पहले एक ऐसा मोती मिला, जो बाद में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे कीमती मोती निकला। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मछुआरे को करीब दस साल पहले अपने जाल में करीब 34 किलोग्राम का करोड़ों की कीमत का मोती मिला था। मछुवारे ने इस अनमोल मोती को अपने पलंग के नीचे रख दिया।

फोटो सौजन्‍य : ट्वीटर

मनीला : फिलीपींस के एक मछुआरे को करीब दस साल पहले एक ऐसा मोती मिला, जो बाद में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे कीमती मोती निकला। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मछुआरे को करीब दस साल पहले अपने जाल में करीब 34 किलोग्राम का करोड़ों की कीमत का मोती मिला था। मछुवारे ने इस अनमोल मोती को अपने पलंग के नीचे रख दिया।

इतने सालों तक उसने अपनी जिंदगी गरीबी में ही गुजारी। उस समय मछुआरे को यह नहीं पता था कि ये मोती कितना अनमोल है। वह दस सालों तक इसे अपना गुडलक समझकर अपने बिस्‍तर के नीचे रखकर सोता रहा। इस बीच, मछुआरे के लकड़ी के घर में आग लगने के बाद उसने इस मोती को जब एक पर्यटन अधिकारी को सौंपा तो वो भी दंग रह गया। बाद में जाकर पता चला कि ये दुनिया का सबसे बड़ा मोती है और इसकी कीमत लगभग 670 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मोती की वास्तविक कीमत मछुवारे को पता चली तो उसके होश उड़ गए।

मछुआरे ने बताया कि दस साल पहले पालावान द्वीप स्थित समुद्र के फिलीपींस तट पर ये मोती मिला था। 2006 में एक दिन समुद्र तट पर जब वह नाव को खोल रहा था तो उसे नीचे कुछ अटका हुआ महसूस हुआ। उसने देखा कि लंगर के नीचे एक विशालकाय मोती जाल में फंसा हुआ है।

इसका वजन 34 किलो है और 26 इंच लंबा है। फिलिपिन्स में मिले इस सबसे बड़े और विशाल मोती की कीमत अतंरराष्ट्रीय बजार में लगभग 10 करोड़ डॉलर (670 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। यह मोती 6.4 किलो वजनी ‘पर्ल ऑफ अल्लाह’ से कई गुना बड़ा है। पर्ल ऑफ अल्लाह को अब तक का सबसे बड़ा मोती माना जाता था जिसकी कीमत 4 करोड़ डॉलर (260 करोड़ रुपये) है।

Trending news