Dhanteras Shopping time 2023: धनतेरस या धनत्रयोदशी का पर्व खरीदारी का पर्व होता है. इस दिन सोना, चांदी, पीतल के बर्तन, कपड़े, गहने, घर आदि खरीदना बहुत शुभ होता है. मान्‍यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजें 13 गुना फल देती हैं. इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा भी करते हैं. इस साल 10 नवंबर 2023, शुक्रवार को धनतेरस मनाई जाएगी. यदि धनतेरस के दिन राशि अनुसार चीजें खरीदें तो विशेष लाभ होता है. आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन सभी 12 राशि वाले लोग क्‍या खरीदें. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी 


मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर चांदी के आभूषण, सिक्के या फिर बर्तन खरीदना शुभ रहेगा. सोना या पीतल की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं. 


वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर चांदी की वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा. ये जातक हीरा या डायमंड ज्‍वैलरी भी ले सकते हैं. 


मिथुन राशि: धनतेरस पर मिथुन राशि के जातक कांसे का बर्तन, सोना आदि खरीदना शुभ रहेगा. ये जातक पन्ना रत्न भी खरीद सकते हैं. 


कर्क राशि: धनतेरस पर कर्क राशि के लोग चांदी के आभूषण, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी का श्रीयंत्र, मोती की माला या मोती जड़ी हुई चांदी की अंगूठी खरीद सकते हैं. 


सिंह राशि: सिंह राशि के जातक धनतेरस पर सोना या माणिक्‍य रत्‍न खरीदें. कोई ऐसी चीज भी ले सकते हैं, जिस पर सोने का पॉलिश हो. 


कन्या राशि: कन्या राशि के लोग धनतेरस पर कांसे के बर्तन, पन्‍न या मोती खरीद सकते हैं. मोती की माला खरीदना भी अच्‍छा विकल्‍प है. 


तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर चांदी के गहने, चांदी के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा. 


वृश्चिक राशि: धनतेरस पर वृश्चिक राशि के जातक तांबे के बर्तन या चांदी के आभूषण-बर्तन खरीदें. 


धनु राशि: धनु राशि के जातक धनतेरस पर सोने के आभूषण, सोने के सिक्के, पीतल के बर्तन आदि खरीद सकते हैं. 


मकर राशि: मकर राशि के जातकों को धनतेरस वाले दिन स्टील के बर्तन या वाहन खरीदना अच्‍छा रहेगा. 


कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक धनतेरस पर सोना, चांदी या वाहन खरीदें. 


मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर सोने या पीतल की वस्तुएं खरीदना शुभ फल देगा. 


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)