Online Games: लोगों को ऑनलाइन गेम खेलना काफी पसंद है. ऑनलाइन गेम के जरिए लोग कमाई भी कर सकते हैं. हालांकि अब सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर नियम जारी किए हैं. इससे कुछ गेम पर बैन भी लगने वाला है. दरअसल, सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित नए नियम जारी किए हैं. इन नियमों को जारी करने के साथ ही सरकार की ओर से सट्टेबाजी एवं दांव लगाने से संबंधित किसी भी गेम को प्रतिबंधित कर दिया है. इससे वे ऑनलाइन गेम बैन हो जाएंगे जो सट्टेबाजी में लिप्त थे.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ऑनलाइन गेम्स
सरकार ने नए नियम जारी करते हुए सट्टेबाजी एवं दांव लगाने से संबंधित किसी भी गेम को प्रतिबंधित कर दिया है. इसके साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने स्व-नियामक संगठनों (एसआरओ) का एक प्रारूप भी जारी किया. चंद्रशेखर ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों से जुड़े कई एसआरओ बनाए जाएंगे जिनमें सभी हितधारकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. हालांकि, इनमें सिर्फ उद्योग के ही प्रतिनिधि नहीं होंगे.


                                                                                                                                                                                                             


इंडियन रेलवे पुरानी पेंशन योजना
7th पे कमीशन PPF स्कीम अपडेट
गोल्ड प्राइस टुडे नितिन गडकरी टोल टैक्स

ऑनलाइन गेमिंग
ऑनलाइन गेमिंग को लेकर भी अब सरकार की ओर से सख्त रवैया अपनाया जा रहा है. साथ ही अब ऑनलाइन गेम्स को मंजूरी देते वक्त भी काफी चीजों की जांच की जाएगी. वहीं उन्होंने कहा, ‘‘हम एक ऐसा ढांचा खड़ा कर रहे हैं जो यह तय करेगा कि किस ऑनलाइन गेम को एसआरओ की तरफ से अनुमति दी जा सकती है. एसआरओ भी कई संख्या में होंगे.’’


गेमिंग
ऑनलाइन गेम को मंजूरी देने का फैसला इस बात को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा कि उस गेम में किसी तरह से दांव या बाजी लगाने की प्रवृत्ति तो शामिल नहीं है. अगर एसआरओ को यह पता चलता है कि किसी ऑनलाइन गेम में दांव लगाया जाता है तो वह उसे मंजूरी नहीं देगा.


पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं