GK Quiz On Ramayana: पवित्र ग्रंथ रामायण में बताया गया है कि कैसे आप मर्यादा में रहकर भी बुराई का सर्वनाश कर सकते हैं. सनातन धर्म में पवित्र ग्रंथ रामायण का एक विशेष स्थान है. इसका सबसे पुराना संस्करण संस्कृत भाषा में है, जिसे रचनाकार महर्षि वाल्मीकि हैं. एक समय ऐसा था जब भारतीय हिंदू परिवारों में घर के बड़े बुजुर्ग रोज बच्चों को रामायण का पाठ करके सुनाते थे, ताकि आगे चलकर उन्हें एक बेहतर इंसान बनने के गुण विकसित हो सके.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

रामायण के जरिए यह बताया गया है कि बुराई चाहे कितनी ही ताकतवर और बुद्धिमान हो, लेकिन वह अच्छाई के सामने कमजोर ही है और उसे हारना ही पड़ता है. यहां हम आपके लिए रामायण पर एक प्रश्नोत्तरी लेकर आए हैं, इसे हल करके आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं. 


सवाल- हनुमान ने अशोक वाटिका में सीता को किस वृक्ष के नीचे बैठा देखा?
जवाब- वाल्‍मीक‍ि रामायण के अनुसार पहली बार हनुमानजी ने जिस पेड़ के नीचे सीताजी को देखा वो सिंसुपा था. कई लोग सिंसुपा को शीशम का पेड़ बताते हैं.


सवाल- लक्ष्मण को नागपाश से मुक्त किसने किया था ?
जवाब- गरुड़


सवाल- रामायण के अनुसार वह कौन-सा देश था, जो सुंदर अश्वों के लिए प्रसिद्ध था?
जवाब- बाह्लीक


सवाल- देवी अहिल्या के पति का नाम था ?
जवाब- देवी अहिल्या महर्षि गौतम की पत्नी थीं. 


सवाल- समुद्र मंथन से प्राप्त श्वेत वर्ण हाथी का क्या नाम था?
जवाब- समुद्र मंथन से प्राप्त श्वेत वर्ण हाथी का नाम ऐरावत था. 


सवाल- वह वानर कौन था, जो एक सरोवर के जल में अपनी परछाई देखकर उससे युद्ध करने के लिए कूदा और स्त्री बन गया?
जवाब- ऋक्षराज


सवाल- लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए श्रीराम को संजीवनी बूटी का रहस्य किस वैद्य ने बताया?
जवाब-  सुषेण वैद्य ने श्रीराम को संजीवनी बूटी का रहस्य बताया था. 


सवाल- रामायण के अनुसार उस समुद्र का क्या नाम था, जिसका जल रक्त वर्णी था?
जवाब- लोहित सागर