NIRF ranking 2024: हर साल देश का शिक्षा मंत्रालय एनआईआरएफ रैंक‍िंग यानी  राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंक‍िंग जारी करता है, ज‍िससे बेस्‍ट कॉलेजों और यून‍िवर्स‍िटीज का पता चलता है. इस साल श‍िक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कल यानी 12 अगस्त को NIRF रैंकिंग 2024 की घोषणा करेंगे. इसके ल‍िए शास्त्री भवन में एक कार्यक्रम आयोजित क‍िया जा रहा है, ज‍िसमें दोपहर 2:30 बजे रैंकिंग 2024 की घोषणा की जाएगी.  


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बता दें क‍ि इस रैंक‍िंग ल‍िस्‍ट में कुछ यून‍िवर्सिटीज ऐसी भी हैं, जो हर साल अपनी जगह बनाती हैं. 


GK Quiz: बताएं वो कौन सा फल है, जो कभी खराब नहीं होता? जवाब दे द‍िया तो चैंप‍ियन मान जाएंगे


 


देश भर के संस्थानों को 13 अलग-अलग श्रेणियों में रैंक किया जाएगा और उनमें से एक 'विश्वविद्यालय' है. पिछले तीन सालों से कर्नाटक के बैंगलोर में स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) देश के शीर्ष विश्वविद्यालय के रूप में रैंकिंग कर रहा है. संस्थान विज्ञान, इंजीनियरिंग और अन्य विषयों में रिसर्च कराता है. खासतौर से, IISc को अंतर्रराष्ट्रीय रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ भारतीय संस्थान के रूप में स्थान दिया गया है. 


जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) पिछले कुछ सालों से इस संस्थान के पीछे चल रहा है. प‍िछले तीन साल से जेएनयू दूसरे पायदान पर बना हुआ है. तीसरे स्थान पर जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) पिछले दो सालों से बना हुआ है, हालांकि, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय तीन साल पहले तीसरा सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय था. लेटेस्ट NIRF रैंकिंग में बीएचयू पांचवें स्थान पर आ गया है. पश्चिम बंगाल के कलकत्ता विश्वविद्यालय ने तीन साल पहले चौथे सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में उभरकर एक बार फिर रैंकिंग में जगह बनाई है. 


Independence Day 2024 Quiz: 15 अगस्त के बारे में आप कितना जानते हैं? चेक कर लेते हैं


 


NIRF Ranking 2024 University: प‍िछले 10 साल में Top 10 यून‍िवर्स‍िटी  


पिछले तीन साल में भारत के शीर्ष 10 विश्वविद्यालय इस प्रकार थे : 


1. भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर (2023) 


भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर (2022) 


भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर (2021)


2. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(2023)


जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (2022)


जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (2021)


3. जामिया मिलिया इस्लामिया (2023)


जामिया मिलिया इस्लामिया (2022)


बनारस हिंदू विश्वविद्यालय(2021)


GK Quiz: कौन सा जानवर है जो पानी पीते ही मर जाता है, सही जवाब दे द‍िया तो मान जाएंगे, है द‍िमाग


 


4. जादवपुर विश्वविद्यालय (2023)


जादवपुर विश्वविद्यालय(2022)


कलकत्ता विश्वविद्यालय(2021)


5. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय(2023)


अमृता विश्व विद्यापीठम(2022)


अमृता विश्व विद्यापीठम(2021)


6. मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी(2023)


बनारस हिंदू विश्वविद्यालय(2022)


जामिया मिलिया इस्लामिया(2021)


7. अमृता विश्व विद्यापीठम(2023)


मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी(2022)


मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी(2021)


8. वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान(2023)


कलकत्ता विश्वविद्यालय(2022)


जादवपुर विश्वविद्यालय(2021)


9. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय(2023)


वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान(2022)


हैदराबाद विश्वविद्यालय(2021)


10. हैदराबाद विश्वविद्यालय(2023)


हैदराबाद विश्वविद्यालय(2022)


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय(2021)