GK Quiz: अगर आप किसी भी कॉम्पिटेटिव एग्जाम व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ खास जनरल नॉलेज के प्रश्न लेकर आए हैं. जिसकी तैयारी कर आप आसानी से UPSC और SSC जैसे एग्जाम के जनरल नॉलेज वाले सेक्शन को क्लियर कर लेंगे.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सवाल 1 - हैदराबाद किस नदी के किनारे स्थित है?
(क) गंगा 
(ख) शिप्रा 
(ग) मूसी 
(घ) नर्मदा 


जवाब 1 - (ग) मूसी 


- हैदराबाद भारत के तेलंगाना राज्य की राजधानी है. यह नगर दक्कन के पठार पर मूसी नदी के किनारे स्थित है.


सवाल 2 - पृथ्वी अपने अक्ष (Axis) पर किस दिशा से किस दिशा की ओर घूमती है?
(क) पूर्व से पश्चिम की ओर 
(ख) पश्चिम से पूर्व की ओर 
(ग) वर्टिकली 
(घ) डायगनल 


जवाब 2 - (ख) पश्चिम से पूर्व की ओर


- पृथ्वी अपने अक्ष (Axis) पर पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर परिक्रमा लगाती है.


सवाल 3 - गूगल (Google) की स्थापना किस साल हुई थी?
(क) 1994
(ख) 1999
(ग) 1988 
(घ) 1998 


जवाब 3 - (घ) 1998 


- गूगल की स्थापना 4 सितंबर 1998 को हुई थी. इस दिन अमेरिका में स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्रों 'लैरी पेज' और 'सर्गी ब्रिन' ने गूगल की स्थापना की थी.


सवाल 4 - हिन्दी भाषा का सबसे पहला न्यूज़पेपर कौन सा था?
(क) स्वराज पत्रिका
(ख) नवभारत पत्रिका
(ग) उदंत मार्तण्ड
(घ) बंगाल राजपत्र


जवाब 4 - (ग) उदंत मार्तण्ड


- हिन्दी भाषा का सबसे पहला न्यूज़पेपर 'उदंत मार्तण्ड' है. इस न्यूजपेपर का संपादन 'पंडित जुगल किशोर शुक्ल' द्वारा 30 मई 1826 को कलकत्ता में हुआ था.


सवाल 5 - कौन सा देश सबसे ज्यादा देशों के साथ अपना लैंड बॉर्डर शेयर करता है?
(क) इंडिया
(ख) चीन
(ग) यूक्रेन
(घ) सिंगापुर


जवाब 5 - (ख) चीन 


- दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश चीन (China) 14 देशों के साथ अपना इंटरनेशनल लैंड बॉर्डर शेयर करता है. इसमें उत्तर कोरिया, रूस, मंगोलिया, भारत, भूटान, नेपाल, वियतनाम, लाओस, म्यांमार, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान जैसे देश शामिल हैं.


हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे