MHT CET 2022: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (MHT CET Cell) की तरफ से आज, 5 अगस्त को एमएचटी सीईटी 2022 (MHT CET 2022) की परीक्षा शुरू की जाएगी. एमएचटी सीईटी 2022 फिजिक्स-कैमेस्ट्री-मैथ्स (PCM) ग्रुप के लिए परीक्षा आज 5 अगस्त से आयोजित की जाएगी और 11 अगस्त तक चलेगी. वहीं फिजिक्स-कैमेस्ट्री-बायोलॉजी (PCB) ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी का आयोजन 12 अगस्त से 20 अगस्त के बीच किया जाएगा. परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. एमएचटी सीईटी 2022 शिफ्ट 1 का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा, जबकि शिफ्ट 2 की परीक्षा दोपहर 2 बजे शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

एमएचटी सीईटी के एडमिट कार्ड (MHT CET Admit Card 2022) इस ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर उपलब्ध हैं. फिजिक्स-कैमेस्ट्री-मैथ्स (PCM) और फिजिक्स-कैमेस्ट्री-बायोलॉजी (PCB) ग्रुप के छात्र अपने एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि एग्जाम सेंटर पर छात्रों को एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड के अलावा अपने साथ एक वेलिड फोटो आईडी प्रूफ (Valid Photo ID Proof) भी ले जाना होगा.


MHT CET 2022: किन चीजों को एग्जाम सेंटर में ले जानें की है अनुमति
1. एमएचटी सीईटी 2022 एडमिट कार्ड
2. वेलिड फोटो आईडी प्रूफ
3. हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो
4. बॉलपॉइंट पेन 


Bhartiya Shiksha Board: देश में अब पारंपरिक तरीके से होगी स्कूली पढ़ाई, सरकार ने रामदेव को सौंपी नए बोर्ड की कमान


MHT CET 2022: किन चीजों को एग्जाम सेंटर में ले जानें की नहीं होगी अनुमति


1. घड़ी
2. कैलकुलेटर
3. ब्लूटूथ डिवाइस
4. रफ पेपर
5. मोबाइल फोन
6. इलैक्ट्रोनिक गैजेट


MHT CET 2022 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
1. छात्र सबसे पहले एमएचटी सीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं.
2. इसके बाद एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2022 (MHT CET Admit Card 2022) के डाउनलोड लिंक पर क्लिक करेंय
3. अब आप यहां अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें.
4. आपका एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
5. आप इसे डाउनलोड कर अपने पास संभाल कर जरूर रख लें.


एमएचटी सीईटी तीन पेपरों के लिए आयोजित किया जाता है - पेपर 1 (फिजिक्स), पेपर 2 (कैमिस्ट्री) ) और पेपर 3 (मैथ्स/बायोलॉजी). एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में  नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी. परीक्षा सीबीटी (Computer Based Test) मोड में आयोजित की जाएगी. एमएचटी सीईटी (MHT CET) का आयोजन महाराष्ट्र के साथ-साथ महाराष्ट्र के बाहर विभिन्न केंद्रों पर भी ऑनलाइन मोड में किया जाएगा.