Critics' Choice Awards 2024: 'क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स' अपने छठे सीजन के साथ वापस आ रहा है. बुधवार को इस अवॉर्ड सेरेमनी के लिए नॉमिनेशनल लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में  विक्रांत मैसी को '12वीं फेल' में उनके अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया है. वह इस कैटेगरी में   मनोज बाजपेयी और ममूटी जैसे स्टार्स के साथ कंपीट करेंगे. 'क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स' एक पैन इंडिया अवॉर्ड्स हैं, जो देश भर से 2023 की बेस्ट फिल्म, वेब और शॉर्ट फिल्मों के साथ-साथ एक्टर, एक्ट्रेसेस का भी सम्मानित करता है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

एक्ट्रेसेस में ज्योतिका, कल्कि कोचलिन, शेफाली शाह और शहाना गोस्वामी ने बेस्ट एक्ट्रेस (फीचर फिल्म) कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल किया है. फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेशन में हिंदी, कन्नड़, बंगाली, मलयालम और तमिल सहित 7 भाषाओं की 17 फीचर फिल्में शामिल हैं. इनमें से कुछ हैं- 12वीं फेल, जोरम, काथल- द कोर, धुईन. 'क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स' 12 मार्च को मुंबई में होंगे.


क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स 2024 के लिए नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट:


फीचर फिल्म नॉमिनेशन


बेस्ट फिल्म: 12वीं फेल, धुईन, फायर इन द माउंटेन्स, जोरम, काथल- द कोर, कूझंगल, नानपाकल नेरथू मयाक्कम, शेष पाटा, थ्री ऑफ अस, तोरा हस्बैंड.


बेस्ट एक्टर: विक्रांत मैसी (12वीं फेल), अभिनव झा (धुईन), मनोज बाजपेयी (जोरम), ममूटी (काथल- द कोर), प्रसन्नजीत चटर्जी (शेष पाटा)


बेस्ट एक्ट्रेस: विनम्रता राय (फायर इन द माउंटेन्स), कल्कि केकलां (गोल्डफिश), ज्योतिका (काथल- द कोर), शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस), शहाना गोस्वामी (ज्विंगाटो).


बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर:  अंबरिश भट्टाचार्य (अर्धांगिनी), पंकज कपूर (भीड़), आदित्य रावल (फराज), जयदीप अहलावत (जाने जान), सुधि कोझिकोड (काथल- द कोर)


बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: जया अहसान (अर्धांगिनी), दीप्ति नवल (गोल्डफिश), स्मिता तांबे (जोरम), गुंजालाम्मा (पिंकी एल्ली?), गार्गी रॉय चौधरी (शेष पाटा)


ISPL 2024: राम चरण ने सचिन तेंदुलकर और अक्षय कुमार के साथ किया 'नाटू-नाटू', VIDEO ने मचा दी खलबली


बेस्ट राइटिंग
विधु विनोद चोपड़ा, जसकुंवर कोहली, अनुराग पाठक, आयुष सक्सेना और विकास दिव्यकीर्ति (12वीं फेल)
प्रशांत राणा, अचल मिश्रा, अनुभव प्रिया और अभिनव झा (धुईन)
देवाशीष मखीजा (जोरम)
पी एस विनोदराज (कूझंगल)
रीमा दास (तोरा हस्बैंड)


बेस्ट डायरेक्ट: विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल), देवाशीष मखीजा (जोरम),  पी एस विनोदराज (कूझंगल), अविनाश अरुण धवारे (थ्री ऑफ अस), रीमा दास (तोरा हस्बैंड). 


बेस्ट एडिटिंग:  अचल मिश्रा (धुईन), अभ्रो बनर्जी (जोरम), गणेश सिवा (कूझंगल), संयुक्ता काजा (थ्री ऑफ अस), रीमा दास (तोरा हस्बैंड).


बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: आनंद बसंल (धुईन), पीयूष पुटी (जोरम), विग्नेश कुमुलाई और चे पराथी (कूझंगल), थेनी ईश्वर (नानपाकल नेरथू मयाक्कम), अविनाश अरुण धवारे (थ्री ऑफ अस).


वेब सीरीज नॉमिनेशन्स


बेस्ट वेब सीरीज: दहाड़, फर्जी, जुबली, कोहरा, ट्रायल बाय फायर.


Showtime के नए पोस्टर में Mouni Roy का दिखा ग्लैमरस अंदाज, नैनों से बाण चलाती आईं नजर


बेस्ट डायरेक्टर: 
रीमा कागती और रुचिका ओबरॉय (दहाड़)
विक्रमादित्य मोटवानी (जुबली)
रणदीप झा (कोहला)
कोंकणा सेन शर्मा (लस्ट स्टोरीज 2: द मिरर)
प्रशांत नायर, रणदीप झा, अवनि देशपांडे (ट्रायल बाय फायर)


बेस्ट राइटिंग 
रीमा कागती, रितेश शाह, मानसी जैन, सुनयना कुमारी, करण शाह, चैतन्य चोपड़ा, जोया अख्तर और सुमित अरोड़ा (दहाड़)
अतुल सबरवाल (जुबली)
गुंजीत चोपड़ा, दिग्गी सिसौदिया और सुदीप शर्मा (कोहरा)
कोंकणा सेन शर्मा और पूजा तोलानी (लस्ट स्टोरीज 2: द मिरर)
प्रशांत नायर और केविन लुपर्चियो (ट्रायल बाय फायर)


बेस्ट एक्टर: विजय वर्मा (दहाड़), शाहिद कपूर (फर्जी), सुविंदर विक्की (कोहरा), गगन देव रायर (स्कैम 2003- द तेलगी स्टोरी: वॉल्यूम 2)


बेस्ट एक्ट्रेस: सोनाक्षी सिन्हा (दहाड़), वामिका गब्बी (जुबली), तिलोतमा शोम (लस्ट स्टोरीज 2: द मिरर), करिश्मा तन्ना (स्कूप), राजश्री देशपांडे (ट्रायल बाय फायर).


बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: गुलशन देवैया (दहाड़), विजय सेतुपति (फर्जी), सिद्धांत गुप्ता (जुबली), बरुण सोबती (कोहरा), अभय देओल (ट्रायल बाय फायर)


बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: जोआ मोरानी (दहाड़), अदिति रॉव हैदरी (जुबली), मोना सिंह (काला पानी), अमृता सुभाष (लस्ट स्टोरीज 2: द मिरर), निमृत कौर (स्कूल ऑफ लाइज).


शॉर्ट फिल्म नॉमिनेशन्स


बेस्ट शॉर्ट फिल्म: कैबेज, गिद्ध, नेक्स्ट प्लीज, नॉक्टर्नल बर्गर, सीन्स ऑफ पैंडेमिक.


बेस्ट डायरेक्टर: दिशा भारद्वाज (चुपीरोह), मनीष सैनी (गिद्ध), रिषव कपूर (नेक्स्ट, प्लीज), रीमा माया (नॉक्टर्नल बर्गर), तन्मय शेखर (सीन्स ऑफ पैंडेमिक).


बेस्ट एक्टर: सब्यसाची चक्रबर्ती (कैबेज), संजय मिश्रा (गिद्ध), दिब्येंदु भट्टाचार्य (घुसपैठ बिटवीन द बॉर्डर्स), दीपक राय पांजे (सुरा), डेनजिल स्मिथ (व्हाइट एंट).


बेस्ट एक्ट्रेस: मुनमुन सेन (कैबेज), श्रेया धनवंतरि (नेक्स्ट, प्लीज), मिल्लो सुनका (नॉक्टर्नल बर्गर), मॉलश्री (सीन्स ऑफ पैंडेमिक), अनीता डेट (शूर्पणखा).


बेस्ट राइटिंग
अशोक संखला और मनीष सैनी (गिद्ध)
चैतन्य तम्हाने (नेक्स्ट, प्लीज)
रीमा माया (नॉक्टर्नल बर्गर)
तन्मय शेखर (सीन्स ऑफ पैंडेमिक)
शालिनी अदनानी (व्हाइट एंट)


बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: स्वाति दीपक (गिद्ध), जिग्मेट वांगचुक (लास्ट डेज ऑफ समर), हर्षवीर ओबरॉय (नॉक्टर्नल बर्गर), अभय बाल्कावडे (प्राण प्रतिष्ठा), एडरिक वाटसन (व्हाइट एंट).