जमशेदपुर: नशे में धुत महिला ने जमकर काटा बवाल, पुलिस भी हुई हैरान परेशान
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar627794

जमशेदपुर: नशे में धुत महिला ने जमकर काटा बवाल, पुलिस भी हुई हैरान परेशान

जुबली पार्क से लेकर एमजीएम अस्पताल तक महिला ने पुलिस को काफी परेशान किया. परिजनों के आने के बाद भी पुलिस काफी बेबस दिखी.

हिला ने पुलिस को भी काफी परेशान किया.

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में नशे में धुत महिला ने तकरीबन तीन घंटे तक पुलिस के सामने हंगामा किया. जुबली पार्क से लेकर एमजीएम अस्पताल तक महिला ने पुलिस को काफी परेशान किया. 

परिजनों के आने के बाद भी पुलिस काफी बेबस दिखी. महिला वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से भी उलझ बैठी. यहां तक कि मदद के लिए आए युवकों पर ही छेड़खानी और मोबाइल चोरी का आरोप लगाने लगी. पुलिस ने जब महिला की जांच करवाई तो महिला के पास से उसका मोबाइल मिला.

महिला ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह सही से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी. वहीं, पुलिस के पास रात में महिला पुलिस कर्मी नहीं होने पर वह उसे संभाल भी नहीं पा रही थी. महिला दो घंटे तक पार्क में बवाल करती रही. इस दौरान उसने एक पुलिस कर्मी की कॉलर पकड़ कर गाली गलौज शुरू कर दी. 

दो घंटे बाद महिला पुलिसकर्मी के आने के बाद महिला को जांच के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया. एमजीएम अस्पताल परिसर में भी महिला ने खूब बवाल किया. महिला जांच के बाद घर जाने को तैयार नहीं थी. अंत में बिष्टुपुर थाना प्रभारी के आने के बाद मामला शांत हुआ और महिला अपने घर गई. मिली जानकारी के अनुसार महिला दिल्ली की रहने वाली है