Bhojpuri Movie Andaaz: खेसारी लाल यादव की फिल्म 'अंदाज' रिलीज, फैन्स बोले- इसी का था इंतजार
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2468232

Bhojpuri Movie Andaaz: खेसारी लाल यादव की फिल्म 'अंदाज' रिलीज, फैन्स बोले- इसी का था इंतजार

Khesari Lal Yadav: ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव, प्रोड्यूसर लोकेश मिश्रा, डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह की तिकड़ी में बनी भोजपुरी फ़िल्म 'अंदाज़' का ट्रेलर को काफी पसंद किया गया. यह फ़िल्म दशहरा के शुभ अवसर पर पूरे भारत के कई सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

खेसारी लाल यादव की फिल्म 'अंदाज'

Bhojpuri Movie Andaaz: खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'अंदाज़' 10 अक्टूबर से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म दशहरा के शुभ अवसर पर पूरे भारत के कई सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई. भोजपुरी फिल्म 'अंदाज़' का ट्रेलर वेव म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर आप देख सकते हैं. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव हैं. वहीं, खेसारी लाल यादव के साथ बिग बॉस फेम अर्शी खान और कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री सोनिका गौड़ा की अनोखी केमेस्ट्री नजर आएंगी.

भोजपुरी फिल्म 'अंदाज' के निर्माता लोकेश मिश्रा ग्राम पतियां, पोस्ट नहुना, जिला रोहतास सासाराम, बिहार के मूल निवासी हैं. वह पवन सिंह के साथ 'क्रेक फाईटर', दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ 'राजा डोली लेके आजा' बना चुके हैं. बतौर निर्माता उनकी आने वाली फिल्म 'अंदाज' के अलावा अरविंद अकेला कल्लू के साथ 'जलवा' आने वाली है. इसके अलावा और भी कई फिल्में उनकी आने वाली हैं. 

फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की बात करें तो पवन सिंह की सुपरहिट फिल्में सत्या, वांटेड, धड़कन, क्रेक फाईटर समेत कई सुपर हिट फिल्मों का निर्देशन उन्होंने किया है. भोजपुरी फिल्म अंदाज का भी डायरेक्शन सुजीत कुमार सिंह ने ही किया है. खेसारी लाल यादव की फिल्म अंदाज के प्रोड्यूसर लोकेश मिश्रा हैं.

यह भी पढ़ें:'जा ए चंदा ले आवा खबरिया...' से भोजपुरी स्टार बने रितेश पांडे का फ्यूचर प्लान तगड़ा

ध्यान दीजिए कि कमला फिल्म्स क्रिएशन बैनर के तले भोजपुरी फ़िल्म अंदाज निर्मित की गई है. इसके निर्माता लोकेश मिश्रा हैं. निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं. लेखक वीरू ठाकुर हैं. संगीतकार छोटे बाबा, आर्या शर्मा हैं. गीतकार कृष्णा बेदर्दी, छोटू यादव, विजय चौहान और कैलाश राज हैं. कार्यकारी निर्माता राम कोमल सिंह यादव, डीओपी  आरआर प्रिंस, एडिटर दीपक जऊल हैं. मारधाड़ दिलीप यादव, नृत्य संजय कोर्बे, कला सतीश गिरी का है.

यह भी पढ़ें:पवन सिंह के 'चुम्मा' से खेसारी का एक 'चुम्मा' ज्यादा! आखिर दोनों का क्या है इरादा?

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news