Bihar Investment Summit 2026: राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट-2026 में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि मानक के अनुरूप बिहार में बने उत्पादों की सरकारी खरीद में प्राथमिकता दी जाएगी. सरकार 25 प्रतिशत उत्पाद खरीदेगी और बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम करेगी.
मृत्युंजय कुमार झा ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सेवा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, संस्कृत शिक्षा का विस्तार हमारा संकल्प है और विकसित बिहार हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट कर संस्कृत शिक्षा और मध्यमा परीक्षा-2027 सहित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई.
बिहार की राजधानी पटना के दानापुर के रामजीचक मध्य विद्यालय की PTM में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने शिक्षा को लेकर सामाजिक संदेश बड़ा दिया.
जमुई, समस्तीपुर, बांका और किशनगंज के बाद अब मधुबनी में नाबालिग लड़की की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है. वहीं, पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर ली है.
ब्रांड का मतलब कि कोई ऐसी चीज जिसका जब आप नाम लेते हैं, तो वो आपके दिमाग में उसकी छवि बन जाती है. ब्रांड को लेकर रांची में जी बिहार-झारखंड ने THE ICONIC BRANDS कार्यक्रम का आयोजन किया.
मौसम में बदलाव के कारण पटना में यातायात भी प्रभावित हुआ. पांडारक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दरगाही टोला के पास एनएच-31 पर इमली का एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित हुई.
बांका में लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मंदार पर्वत पर लड़की से छेड़खानी का मामला है.
पारंपरिक पोषण को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए ऑरिक मिल्स द्वारा बनाई गई सत्तू वेंडिंग मशीन का लॉन्च किया गया है. इस अनूठी और आधुनिक मशीन का अनावरण बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा किया गया. इस मौके पर ऑरिक मिल्स के सह संस्थापक -सह- डायरेक्टर विशाल आनंद भी उपस्थित थे.
Samastipur News: समस्तीपुर में एक स्कूल के चापाकल के पास पानी पीने गईं 3 छात्राओं पर 50 साल पुराना बरगद का पेड़ गिर गया. इस हादसे में 2 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.
आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने ने 24 सितंबर, 2026 दिन गुरुवार को ADEO परीक्षा फर्जीवाड़े का मुख्य सरगना सतीश कुमार यादव को मुंगेर कोर्ट में पेश किया. EOU की टीम ने मुख्य सरगना को पटना से गिरफ्तार किया था.
Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और मारपीट मामले में पुलिस ने आरोपी ललित कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि घटना CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है.
गयाजी में 25 सितंबर, 2026 दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पितृपक्ष मेले का उद्घाटन करेंगे. यहां पर पिंडदान गया जी' ऐप और वेबसाइट से ऑनलाइन पंजीकरण और डिजिटल खोया-पाया की भी सुविधा मिलेगी.
SC ने पटना HC के उस फैसले पर स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें दुष्कर्म की कोशिश के एक दोषी को यह कहकर बरी कर दिया गया था कि कपड़े उतारना और छेड़छाड़ करना रेप की कोशिश नहीं, बल्कि महिला की गरिमा भंग करने का अपराध है.
पटना में अपराधियों का तांडव देखने को बुधवार को मिला. यहां पर पार्षद के पति अनिल यादव पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया. 5 गोलियां लगने से उनकी हालत नाजुक हो गई है.
बिहार में रिवैम्प्ड सिंगल विंडो क्लियरेंस पोर्टल पर वर्तमान में बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, मद्यनिषेध, उत्पाद और निबंधन, विधिक माप विज्ञान, जल संसाधन, अग्निशमन, ऊर्जा (DISCOM), पर्यावरण एवं वन, पथ निर्माण और राजस्व एवं भूमि सुधार विभागों की सेवाएं एकीकृत की गई हैं.
बांका में करमा धर्मा उत्सव के दौरान तालाब में डूबने से 3 छात्राओं की मौत हो गई. इस हादसे से गांव में मातम पसरा है. पूरा क्षेत्र गम में डूब गया है. बताया जा रहा है कि एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों डूब गईं.
पटना साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना प्रतोष कुमार समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
जमुई में छात्र-छात्रा से दरिंदगी का वीडियो शेयर करना कुछ लोगों को पड़ा गया है. एसपी के निर्देश पर 120 सोशल मीडिया ID पर FIR दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
मधेपुरा में अवैध संबंध के विवाद में प्रेमिका की चाकू गोदकर निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. महिला की हत्या का आरोप देवर पर लगा है. बताया जा रहा है कि महिला ने देवन के साथ जाने से इंकार किया तो उसने भागमनी की जान ले ली.
रामपुर डुमरा जंक्शन, टाल जंक्शन और औंटा हाल्ट के पास रेलवे की ओर से इंटर लॉकिंग का काम शुरू हो गया है. यह काम 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा. इस मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन वर्क के चलते रेलवे ने कुल 383 ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ने की बात कही है
जमुई की घटना पर एमएलसी नीरज कुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दोषियों पर जल्द कार्रवाई होगी. वहीं, पटना स्नातक चुनाव को लेकर नीरज कुमार ने कहा कि हमारी पूंजी कार्यकर्ता बल है, न की दलबल है और न ही बाहुबल है.
Samastipur News: बहू ने सास को सबक सिखाने की साजिश में घर में लूट कराया. फुआ ने भतीजे को सास की सूचना दी, जिसके बाद नकाब पहनकर घर में घुसे बदमाशों ने मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया.