Pawan Singh: इसलिए सबसे सुपरहिट जोड़ी थी पवन सिंह और अक्षरा सिंह की, आप 'मार मार के नजरिया' देख लीजिए
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2464552

Pawan Singh: इसलिए सबसे सुपरहिट जोड़ी थी पवन सिंह और अक्षरा सिंह की, आप 'मार मार के नजरिया' देख लीजिए

Pawan Singh and Akshara Singh old Song: एक वक्त था जब भोजपुरी सिनेमा में सबसे सुपरहिट जोड़ी पवन सिंह और अक्षरा सिंह की थी. इन दोनों स्टार के म्यूजिक वीडियो और फिल्म आज भी दर्शक खूब पसंद करते थे. यूट्यूब पर पवन सिंह और अक्षरा सिंह के पुराने फिल्म और म्यूजिक वीडियो का गजब क्रेज देखा जा रहा है.

पवन सिंह और अक्षरा सिंह (File Photo)

Pawan Singh and Akshara Singh: भोजपुरी गानों का क्रेज दर्शकों के सिर किस कदर चढ़कर बोलता है. इसका उदाहरण यूट्यूब पर भोजपुरी गाने के व्यूज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, क्योंकि भोजपुरी गानों की बात ही कुछ अलग होती है. हालांकि, हम भोजपुरी के पावस्टर पवन सिंह और अक्षरा सिंह के एक यूजिक वीडियो पर चर्चा करेंगे. इस म्यूजिक वीडियो को देखकर ये कहा जा रहा है कि इसलिए सबसे सुपरहिट पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी थी. 

दरअसल, यूट्यब पर इन दिनों पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना मार मार के नजरिया को खूब देखा जा रहा है. भले ही अक्षरा सिंह और पवन सिंह अब किसी गाने या फिल्म में साथ नजर नहीं आते हैं, लेकिन भोजपुरी दर्शक आज भी उनकी केमिस्ट्री देखना बहुत पसंद करते हैं. इसका सबूत है ये गाना जो लगातार खूब सुना जा रहा है.

भोजपुरी गाना मार मार के नजरिया की बात करें तो इसमें पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इस वीडियो को देखकर भोजपुरी फैन्स बेकाबू हो रहे हैं. पवन सिंह और अक्षरा सिंह का यह गाना साल 2016 में आई भोजपुरी फिल्म त्रिदेव का है. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी. 

यह भी पढ़ें:क्या पवन सिंह छोड़ देंगे भोजपुरी? इंडस्ट्री में अटकलें तेज

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया यह गाना वेव भोजपुरी हिट सिनेमा नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. यह गाना 1 अगस्त, 2017 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया है. इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की शानदार रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. गाने के वीडियो में दोनों सितारे एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है.

यह भी पढ़ें:क्यों यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा मूड बनाने में तो टाइम लगता है? पवन सिंह से कनेक्शन

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news