Bhojpuri Language History: भोजपुरी बहुत प्यारी भाषा है. भोजपुरी सिनेमा ने इस भाषा को विश्व स्तर पहचान दिलाई है. विश्व के कई देशों में भोजपुरी भाषा बोली जाती है. भोजपुरी बोली की मिठास ही अलग है. भोजपुरी गाने पूरी दुनिया में सुने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भाषा की उत्पत्ति कहां से हुई है. इसका इतिहास क्या है? सबसे पहले भोजपुरी कहां बोली गई थी. इस भाषा का नाम भोजपुरी कैसे पड़ा? अगर आप जानते हैं तो अच्छी बात है, अगर नहीं जानते तो इस ऑर्टिकल को पूरा पढ़िएगा आपको सारी जानकारी मिल जाएगी.
 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


भोजपुरी भाषा की उत्पत्ति कैसे हुई?


 


भोजपुरी एक स्वतंत्र भाषा है जिसकी उत्पत्ती (Bhojpuri language Origin) मगधी प्राकृत से हुई है. ऐसा माना जाता है कि भोजपुरी का इतिहास 7वीं सदी से शुरू होता है. बिहार के पूर्ववर्ती आरा जिले के बक्सर सब-डिविजन , जो अब बक्सर अलग जिला है. इसमें भोजपुर एक बड़ा परगना है. यहां पर नवका भोजपुर और पुरनका भोजपुर नाम के दो गांव हैं. यही से भोजपुरी भाषा की उत्पत्ति (Bhojpuri language Origin) हुई थी ऐसा माना जाता है. भोजपुरी भाषा एक हजार साल से अधिक पुरानी भाषाओं में से एक है. भोजपुरी एक पूर्वी हिंद-आर्य भाषा है, जो बिहार के भोजपुर और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में बोली जाती है. 


ये भी पढ़ें:चांदनी सिंह के साथ ये क्या कर गए पवन सिंह! रोमांस ऐसा कि रौंगटे खड़े हो जाए


कैसे पड़ा नाम?


भोजपुरी भाषा का नामकरण बिहार राज्य के आरा (शाहाबाद) जिले में स्थित भोजपुर नामक गांव के नाम पर हुआ है. दरअसल, मध्य काल में भोजपुर नामक एक स्थान में मध्य प्रदेश के उज्जैन से आए भोजवंशी राजाओं ने एक गांव बसाया था.  भोजवंशी परमार राजाओं ने राजधानी को अपने पूर्वज राजा भोज के नाम पर भोजपुर रखा था. इस वजह से यहां बोली जाने वाली भाषा का नाम भोजपुरी पड़ गया.


ये भी पढ़ें:पवन सिंह का पत्नी ज्योति सिंह से तलाक क्यों? पावर स्टार ने बताई सितम की कहानी


कहां-कहां बोली जाती भोजपुरी भाषा, जानिए


भोजपुरी भाषा (Bhojpuri Language History) पश्चिमी बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के उत्तर-पूर्वी भाग और नेपाल के तराई क्षेत्र में बोली जाती है. झारखंड राज्य में भोजपुरी दूसरी राजकीय भाषा है. नेपाल, फिजी और मॉरिशस जैसे देश में भोजपुरी को संविधानिक मान्यता मिली हुई है. भोजपुरी भाषा का विस्तार विश्व के सभी महाद्वीपों पर है, जिसकी वजह ब्रिटिश राज के दौरान उत्तर और पूर्वी भारत से अंग्रेजों जो मजदूर लगाए थे. सूरिनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, फिजी जैसे देश प्रमुख है.