VIDEO: झारखंड के गढ़वा में खाई में गिरी बस, अब तक 6 की मौत, 39 घायल
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar544615

VIDEO: झारखंड के गढ़वा में खाई में गिरी बस, अब तक 6 की मौत, 39 घायल

अन्नराज घाटी में हुई बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ कर छह हुई, कुछ यात्री अभी भी दबे हुए हैं जिन्हें निकालने का प्रयास पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा है.

VIDEO: झारखंड के गढ़वा में खाई में गिरी बस, अब तक 6 की मौत, 39 घायल

चंदन कश्यप, गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को हुए बस हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 39 लोग घायल हुए हैं. यह बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गढ़वा आ रही थी. यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब अचानक ड्राइवर की आंख लग गई और बस अन्नराज घाटी में जा गिरी.अभी भी घटनास्थल पर लोगों को बचाने का काम जारी है, कई लोगों के दबे होने की आशंका है. स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन लोगों को बचाना के काम में लगे हैं. जिला प्रशासन ने अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है.

यह हादसा रात करीब 2 बजे उस वक्त हुआ जब बस अनियंत्रित होते हुए अन्नराज घाटी में गार्ड वॉल तोड़ते हुए नीचे खाई में पलट गई. ऐसा बताया जा रहा है कि अभी तक एक महिला का शव निकाला जा चुकी है. जबकि दर्जनों लोग अभी भी बस में फंसे हुए हैं, उधर पंद्रह की संख्या में घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जिसमें कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.आपको यहां बताएं कि लगातार इस घाटी में छोटी बड़ी गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला जारी है.

गढ़वा हादसे में घायलों का नाम इस प्रकार है

1 जुबैदा बीवी 25 वर्ष 
2 बेटा ईमरान अंसारी 5 वर्ष 
3बेटी खुशबु परवीन 12 वर्ष 
4 ससुर इस्लाम मियाँ 75 वर्ष चिल्ही बरवाडी निवासी है 
5 जबर ठाकुर 25 वर्ष पथरिया 
6 सत्येंद्र शर्मा अधौरा 
7 कविंदर राय गाजीपुर जिला पुलिस 
8 मुकर्रम हक 75 वर्ष महुआडांड़
9 प्रमोद गुप्ता की इलाज दौरान मौत 
10 पत्नी लवली गुप्ता
11 पुत्र प्रतीक कुमार 
12 पुत्री भूमि कुमारी अंबिकापुर निवासी  13सत्येंद्र पांडे 
14 बेलाल अहमद 
15 मेहरू निसा 
16 विकास अग्रवाल 
17 अजय सुनील 
18 शंकर सोनी 
19 कैप प्रजा पलामू थाना 
20 आशुतोष पांडे 
21 अकबर हुसैन 
22 साहिल राजा 
23 इमामुद्दीन अंसारी 
24 पिंटू जायसवाल 
25 गुड़िया जायसवाल 
26 सत्येंद्र जयसवाल 
27 मंसूर आलम 
28 मोहम्मद अफजल हुसैन 
29 आबिद हुसैन 
30 नसरुल उल हक 
31 जुलेखा खातून 
32 बसीर अंसारी 
33 हर्ष कुमार