रांची: झंडा फहराने के बाद रघुवर दास ने ताना भक्तों से जाकर की मुलाकात, महिलाओं ने बांधी राखी
Advertisement

रांची: झंडा फहराने के बाद रघुवर दास ने ताना भक्तों से जाकर की मुलाकात, महिलाओं ने बांधी राखी

रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोतोलन के बाद मुख्यमंत्री मंच से नीचे उतरे और सबसे पहले ताना भक्तों से जाकर मिले. फिर मोरहाबादी मैदान में झंडोतोलन में शामिल हुए 

कुछ महिलाओं ने मोरहाबादी मैदान में ही मुख्यमंत्री को राखी बांधी.

रांची: झारखंड के रांची के मोरहाबादी मैदान में सीएम रघुवर दास ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया. झंडा फहराने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास मंच से नीचे उतरते ही सबसे पहले ताना भक्तों से जाकर  मुलाकात की. इसके बाद रघुवर दास मोरहाबादी मैदान में आम लोगों के बीच पहुंच कर रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. 

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया परेड की सलामी ली फिर मंच से नीचे उतर कर सबसे पहले ताना भक्तों से मिले फिर 73वें स्वतंत्रता दिवस की गवाह बनने पहुंचे आम लोगों से पहुंचे और उनका अभिवादन किया. इस कार्यक्रम में शामिल हुए सेना के अधिकारियों ने भी कहा आज मोरहाबादी मैदान में जोश, जज्बा और जुनून ही कुछ और था.

 

स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ आज देश भर में रक्षा बंधन का भी त्योहार मनाया जा रहा है. झंडोतोलन के बाद कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ रक्षा बंधन की भी शुभकामनाएं दी. ये महिलाएं खास राखी बना कर लायी थीं , जो राज्य सरकार के योजनाओं पर आधारित थी.

स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ साथ रक्षा बंधन के त्यौहार को सशस्त्र बल के जवान सुखद सहयोग मानते हैं साथ ही बताते हैं उनका फर्ज बनता है राष्ट्र की रक्षा के साथ साथ बहनों की भी रक्षा करें.