72वां स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुमका में फहराया तिरंगा
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar433781

72वां स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुमका में फहराया तिरंगा

इस मौके पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में सरकार के विकास कार्यो की उपलब्धियां गिनाई.

राज्यपाल ने अपने संबोधन में सरकार के विकास कार्यो की उपलब्धियां गिनाई.

दुमका: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उपराजधानी दुमका के पुलिस लाईन मैदान में 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली. इस मौके पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में सरकार के विकास कार्यो की उपलब्धियां गिनाई. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सफाई, कारगर शासन और राज्य में विकास और आवाम के कल्याणकारी योजनाओ को तेजी से लागू करने के लिए बेहतर कोशिश करने पर जोर दिया.

राजयपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित करने के साथ साथ मैट्रिक इंटर में हाई स्कोर करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. राजयपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखण्ड विकास के पथ पर अग्रसर है और विकास की इस यात्रा में हमारी सरकार सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है. 

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य वासियों को अपने संबोधन में कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत राज्य के 252 अनुसूचित जाति बहुल गांव एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत राज्य पुलिस आकांक्षी जिलों के लगभग 1000 से अधिक जनसंख्या वाले 6512 गांव को 7 अति महत्वपूर्ण योजनाएं मिशन इंद्रधनुष , प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ,प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना, सौभाग्य LED फॉर ऑल वितरण की योजना, उजाला, प्रधानमंत्री जनधन योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादित लागू किया जा चुका है. द्

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कहा कि इसी प्रकार आदिवासी जन उत्थान अभियान के अंतर्गत 1000 से अधिक जनसंख्या वाले जनजातीय बहुल गांवों को भी इन योजनाओं को कार्यान्वित किया जा रहा है.  झारखंड राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है और विकास की इस यात्रा में सरकार सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है.  कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ समूह तक पहुंचे इसके लिए प्रशासन चुस्त-दुरुस्त संवेदनशील एवं पारदर्शी होकर विभिन्न योजनाओं के प्रति सभी को जागरुक किया जा रहा है.  

उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे सभी के चेहरे पर मुस्कान हो यही हमारे लोकतंत्र का धैर्य है. राज्य के सभी लोग आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ कार्य करें झारखंड राज्य खुशहाल एवं उन्नत बने इसके लिए मैं झारखंड की सभी जनता की खुशहाली की कामना करती हूं .