झारखंड बीजेपी की बनी नई टीम, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया ऐलान
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar705848

झारखंड बीजेपी की बनी नई टीम, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया ऐलान

झारखंड में शुक्रवार देर शाम बीजेपी की नई प्रदेश कमेटी की सूची जारी की गई है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने टीम का ऐलान किया है जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं को भी जगह दी गई है. 

 प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने टीम का ऐलान किया है . (फाइल फोटो)

रांची: झारखंड में शुक्रवार देर शाम बीजेपी की नई प्रदेश कमेटी की सूची जारी की गई है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने टीम का ऐलान किया है जिसमें कई पूर्व मंत्रियों को भी जगह दी गई है. 

दीपक प्रकाश की नई टीम में आठ नए उपाध्यक्ष को जगह मिली है. नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, राज पालीवाल ,अन्नपूर्णा देवी, गंगोत्री कुजूर ,प्रणव वर्मा ,विनोद शर्मा ,अपर्णा सेनगुप्ता को झारखंड बीजेपी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. 

वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को बनाया गया है. समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है.  साथ ही जयप्रकाश भाई पटेल ,सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू ,नवीन जयसवाल विवेक भवानी सिंह ,शर्मिला रजक ,काजल प्रधान ,रीता मिश्रा को टीम में प्रदेश मंत्री की जगह दी गई है. 

दीपक बंका को कोषाध्यक्ष तो शिवपूजन पाठक को झारखंड बीजेपी का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है. वहीं,  प्रेम मित्तल, योगेंद्र प्रताप सिंह ,रमेश पुष्कर ,राजीव तिवारी, अशोक बड़ाईक  प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बने हैं. दीपक प्रकाश ने प्रदेश प्रवक्ताओं की भी सूचि जारी की ही. प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनाश कुमार, मिस्फीका हसन, अमित कुमार ,कुणाल षाड़ंगी को प्रवक्ता पद दिया गया है. 

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने अनवर हयात को बनाया गया है.