चुनाव के परिणामों का दिख रहा असर, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Advertisement

चुनाव के परिणामों का दिख रहा असर, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

डॉ. अजय कुमार ने झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया है. डॉ. अजय कुमार ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.

पार्टी ने अभी तक इस्तीफा मंजूर नहीं किया है.

रांची: झारखंड में भी अब लोकसभा चुनाव के परिणाम का असर दिखने लगा है. डॉ. अजय कुमार ने झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया है. डॉ. अजय कुमार ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.

हालांकि पार्टी ने अभी तक इस्तीफा मंजूर नहीं किया है. देखने वाली बात होगी कि अजय कुमार का इस्तीफा मंजूर किया जाता है या इस्तीफे को नामंजूर कर उन्हें पद पर बने रहना होगा. 

 

आपको बता दें कि झारखंड की 7 सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था और इसमें सिर्फ एक सिंहभूम की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा ने जीत दर्ज की. बाकी सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा. 

डॉ.अजय कुमार पहले आईपीएस थे फिर वो राजनीति में आए. उन्होंने राजनीति की शुरुआत बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) से की थी. झाविमो के टिकट पर जमशेदपुर से लोकसभा चुनाव लड़कर वे 2009  में सांसद बने थे. इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए. अजय कुमार 2010 से 2014 तक झाविमो में और फिर 2014 से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय हैं.