झारखंड को 2025 तक ऑर्गेनिक राज्य बनाने का लक्ष्य, सरकार किसानों को दे रही है जैविक खेती की ट्रेनिंग
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar371925

झारखंड को 2025 तक ऑर्गेनिक राज्य बनाने का लक्ष्य, सरकार किसानों को दे रही है जैविक खेती की ट्रेनिंग

रघुवर सरकार झारखंड को 2025 तक ऑर्गेनिक राज्य बनाने के लक्ष्य से काम कर रही है जैविक खेती से जमीन को बंजर होने से बचाया जा सकता है इसके लिए झारखंड सरकार किसानों को ट्रेनिंग दे रही है. सरकार मेले के जरिए भी किसानों को जागरुक करने में लगी है..।

  1. झारखंड सरकार किसानों को दे रही है जैविक खेती की ट्रेनिंग 
  2. झारखंड को 2025 तक ऑर्गेनिक राज्य बनाने का लक्ष्य
  3. जैविक खेती के लिए 5200 बागवान मित्र किसानों को ट्रेनिंग दे रहे हैं

जानिए क्या होती है जैविक खेती ?
अब आपको बताते हैं आखिर जैविक खेती है क्या है. जैविक खेती का तरीका यह है कि इसमें रासायनिक खाद और कीटनाशक की जगह कुदरती खाद का इस्तेमाल होता है. गोबर की खाद, हरी खाद, जीवाणु कल्चर के अलावा बायो-पैस्टीसाइड और बायो एजैंट जैसे क्राईसोपा का इस्तेमाल होता है...इससे भूमि की पैदावार शक्ति लंबे समय तक बनी रहती है. साथ ही पर्यावरण भी संतुलित रहता है. कृषि लागत घटने और उत्पाद की गुणवत्ता बढऩे से किसानों को अधिक लाभ मिलता है.

किसान जैविक खेती की तरफ हो रहे हैं आकर्षित
झारखंज सरकार की कोशिशों का नतीजा है कि अब किसान जैविक खेती की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. कृषि मेले से किसानों को काफी फायदा हो रहा है. जैविक खेती के लिए 5200 बागवान मित्र किसानों को ट्रेनिंग दे रहे हैं. 

मछली पालन में अव्वल झारखंड, 2 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य

2018-2019 तक सभी किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड दिया जाएगा165 को-ऑपरेटिव बैंक की शाखाएं खोलने की योजना है साथ ही 17 कृषि विज्ञान केंद्र अनुमंडल स्तर पर खोले जाएंगे. सरकार की कोशिश है कि किसान रसायनिक खेती छोड़ जैविक खेती की तरफ ध्यान दें जिससे झारखंड 2025 तक ऑर्गेनिक स्टेट बन सके.

(Exclusive फीचर)