झारखंड: हेमंत सरकार के 7 मंत्री, जानिए क्या है इनके करियर का लेखा-जेखा
Advertisement

झारखंड: हेमंत सरकार के 7 मंत्री, जानिए क्या है इनके करियर का लेखा-जेखा

मंगलवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में एक सादे समारोह में नए मंत्रियों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई. मंत्रियों में शपथ लेने वालों में सबसे पहला नाम झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कोटे से चंपई सोरेन का रहा.

हेमंत सरकार में मंत्रीपद की शपथ लेने वाले नेताओं की प्रोफाइल.

रांची: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार का वनवास आखिरकार आज खत्म हो गया है. हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल में 7 मंत्रियों ने शपथ ली. राज्यपाल की मौजूदगी में जेएमएम के 5 मंत्री, कांग्रेस के 2 मंत्रियों ने शपथ ली.

हेमंत मंत्रिमंडल में जेएमएम कोटे से 5 मंत्री हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा से मिथिलेश ठाकुर, हाजी हुसैन अंसारी, स्टीफन मरांडी, मथुरा महतो, चम्पई सोरेन और जोबा मांझी का मंत्री बने. वहीं, कांग्रेस कोटे से बन्ना गुप्ता और दीपिका पांडेय का मंत्री पद की शपथ ली. 

आखिरकार लंबे इतंजार के बाद हेमंत सोरेन सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार मंगलवार को हुआ. मंगलवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में एक सादे समारोह में नए मंत्रियों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई. मंत्रियों में शपथ लेने वालों में सबसे पहला नाम झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कोटे से चंपई सोरेन का रहा.

आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में जो विधायकों ने शपथ ली, उन मंत्रियों की प्रोफाइल यहां देखें.

मिथिलेश ठाकुर:-
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से JMM विधायक हैं.
चाईबासा नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं.
2 आपराधिक मामले चल रहे हैं.

हाजी हुसैन अंसारी:-
मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से JMM के विधायक हैं.
झारखंड के सहकारिता और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रह चुके हैं.
हज समिति झारखंड के अध्यक्ष रह चुके हैं.
झारखंड में मंत्री बनने वाले पहले और एकमात्र मुस्लिम नेता हैं.

स्टीफन मरांडी:-
महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से JMM विधायक हैं.
मधु कोड़ा की सरकार में उप मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं.
JMM के अलावा कांग्रेस, JVM, BJP की भी राजनीति कर चुके हैं.
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं.

मथुरा प्रसाद महतो:-
टुंडी विधानसभा क्षेत्र से JMM विधायक हैं.
पिछली हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रह चुके हैं.
1982 में झारखंड आंदोलन के दौरान जेल भी जा चुके हैं.

चंपई सोरेन:-
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से JMM विधायक.
4 बार सरायकेला विधानसभा सीट से चुनाव जीत रहे हैं.
2019 में जमशेदपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा, हार गए.

जोबा मांझी:-
मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से JMM विधायक हैं.
अर्जुन मुंडा सरकार में समाज कल्याण, महिला और बाल विकास के साथ पर्यटन मंत्री रह चुकी हैं.
बाबूलाल मरांडी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं.

बन्ना गुप्ता:-
जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक.
2009 में भी जमशेदपुर पश्चिमी से बीजेपी के सरयू राय को हराकर कांग्रेस के विधायक बने थे.
झारखंड के कृषि और आवास मंत्री भी रह चुके हैं.

दीपिका पांडेय:-
पहली बार विधायक बनी हैं
महगामा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक
संथाल परगना से कांग्रेस की एकमात्र महिला विधायक हैं