पटनाः Ashadha Purnima Upay: सनातन परंपरा में पूर्णिमा की तिथि बहुत खास मानी गई है. यह तिथि हर माह में एक बार आती है. पूर्ण चंद्रमा वाली रात जिसि तिथि में होती है उसे पूर्णिमा कहा जाता है. प्राचीन काल से यह तिथि शुभ लक्षणों और शुभ योगों वाली मानी जाती रही है. ज्योतिष में भी इसका दिव्य स्थान है. माना जाता है कि राशियों पर सूर्य और चंद्रमा की कलाओं से ही असर पड़ता है. ऐसे में अगर किसी खास प्रयोजन के लिए और मनोकामना पूर्ति के लिए पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार उपाय किए जाएं तो उसका फल जरूर प्राप्त होता है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मेष राशि : इस राशि के लोग आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गाय को हरी मूंग खिलाएं. इससे मेष राशि के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा.
वृषभ राशि : वृषभ राशि के लोग आषाढ़ पूर्णिमा के दिन छोटी कन्याओं को मिश्री दान में दें. इससे शुक्र देवता आप पर प्रसन्न होंगे और आपके परिवार में सुख व समृद्धि आएगी.
मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोगों को आषाढ़ पूर्णिमा में माता भगवती के सामने तगर का धूप जलाना चाहिए. इससे उन पर माता भगवती की विशेष कृपा होगी.


कर्क राशि : कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा देवता हैं. कर्क राशि के लोग आषाढ़ पूर्णिमा में एक बेल के फल को लाल कपड़े में बांध कर रख लें और महीना जब खत्म हो जाये तो इसे एक नदी में प्रवाहित कर दें. शुभ फल प्राप्त होगा.
सिंह राशि : सिंह राशि के लोगों का स्वामी ग्रह सूर्य को माना जाता है. आषाढ़ के पूर्णिमा के दिन माता भगवती को लाल चन्दन चढ़ाएं और उस चन्दन से स्वयं के माथे पर तिलक करें. रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी.
कन्या राशि : कन्या राशि के लोग आषाढ़ पूर्णिमा में पक्षियों को गेहूं के दाने खिलाएं. इससे उन्हें पुण्य फल की प्राप्ति होगी.


तुला राशि : तुला राशि के लोग आषाढ़ पूर्णिमा में देवी भगवती को मसूर की दाल अर्पित करें और फिर उस दाल को किसी सुहागन महिला को दान कर दें. इससे उनके कष्ट दूर होंगे.
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लोग आषाढ़ पूर्णिमा के दिन तुलसी के पवित्र पौधे के सामने तेल का दीपक जलाएं. भाग्योदय होगा.
धनु राशि : धनु राशि के लोग आषाढ़ पूर्णिमा में देवी भगवती के मंदिर में घी और सिदूर मिश्रित दीपक जलाएं. इससे उनकी लव लाइफ सुखद होगी.


मकर राशि : मकर राशि के लोग आषाढ़ के पूर्णिमा के दिम विष्णु मंदिर में भगवान विष्णु को अशोक के पत्ते की माला अर्पित करें. शुभ फल प्राप्त होगा.
कुंभ राशि : कुंभ राशि के लोग आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गरीब व जरूरतमंद बच्चों को मीठी चीजों क दान दें. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.
मीन राशि
: मीन राशि के लोग आषाढ़ पूर्णिमा के दिन तांबे के लोटे में गेहूं भर लें और उसे लाल कपड़े से ढक कर किसी गरीब को दान में दे दें. पुण्य फल की प्राप्ति होगी.


यह भी पढ़े- Sawan Month Vrat And Tyohar: इस दिन से शुरू हो रहा है सावन, इस माह के व्रत और त्योहार की List