Lunar Eclipse: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, देशभर में कहां-कहां दिखाई देगा और क्या है टाइमिंग?
Advertisement

Lunar Eclipse: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, देशभर में कहां-कहां दिखाई देगा और क्या है टाइमिंग?

15 दिनों के अंतराल पर साल का यह दूसरा ग्रहण है. इसके पहले 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था. इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सका था. 

चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2023: 5 मई को यानी आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने  जा रहा है. ग्रहण भले एक खगोलीय घटना हो लेकिन धार्मिक मान्यताओं में इसे अशुभ माना जाता है. हिंदू धर्म की मान्यताओं में इसे एक दैवीय आपदा माना जाता है. कहते हैं कि जब राहु से सूर्य या चंद्रमा ग्रसित हो जाते हैं उसे ही ग्रहण कहा जाता है. बता दें कि 15 दिनों के अंतराल पर साल का यह दूसरा ग्रहण है. इसके पहले 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था. इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सका था. आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण कहां-कहां पर देखा जा सकेगा और इसका समय क्या होगा?

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज यानी 5 मई की रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा. आज लगने वाला यह ग्रहण एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा. यह चंद्रग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट की अवधि का होगा. खगोल शास्त्रियों के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ भागों में दिखाई देगा. ज्योतिष के अनुसार भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा. लेकिन टाइम एंड डेट डॉट काम के अनुसार भारत के कुछ हिस्सों में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकता है.

चंद्र ग्रहण की शहर अनुसार टाइमिंग

टाइम एंड डेट डॉट काम के अनुसार, भारत के कई शहरों में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकता है. नई दिल्ली में रात 8:44 बजे से रात 1:01 बजे तक चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है. मुंबई में रात 8:44 बजे से रात 1:01 बजे तक, गुरुग्राम में रात 8:44 बजे से रात 1:01 बजे तक, हैदराबाद में रात 8:44 बजे से रात 1:01 बजे तक, बेंगलुरु में रात 8:44 बजे से रात 1:01 बजे तक, चेन्नई में रात 8:44 बजे से रात 1:01 बजे तक, कोलकाता में रात 8:44 बजे से रात 1:01 बजे तक, भोपाल में रात 8:44 बजे से रात 1:01 बजे तक, चंडीगढ़ में रात 8:44 बजे से रात 1:01 बजे तक, पटना में रात8:44 बजे से रात 1:01 बजे तक, अहमदाबाद में रात 8:44 बजे से रात 1:01 बजे तक, विशाखापत्तनम में रात 8:44 बजे से रात 1:01 बजे तक, गुवाहाटी में रात 8:44 बजे से रात 1:01 बजे तक और रांची में रात 8:44 बजे से रात 1:01 बजे तक दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें- रात में पति ने मांग में भरा सिंदूर, सुबह होते ही दुल्हन हो गई विधवा, पढ़ें पूरी खबर

भारत में सूतक काल मान्य है या नहीं?

ता दें कि सूर्य ग्रहण के होने पर ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है जबकि चंद्र ग्रहण होने पर 9 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है. सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ काम और पूजा-पाठ नहीं किया जाता है. साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 5 मई को रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा और आधी रात को यानी 1 बजकर 1 मिनट तक चलेगा. हालांकि, भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा. इसलिए यहां सूतक काल भी नहीं लगेगा.

Trending news