पटना: राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत से बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित एनडीए में उत्साह है. इस बीच, भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने के लिए मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के आठ विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

राजद विधायकों ने सुनी अंतरात्मा की आवाज: बीजेपी
बिहार भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, राजद के उन सभी आठ विधायकों को भी बहुत-बहुत आभार जिन्होंने यशवंत सिन्हा के आह्वान पर अपनी अंतरात्मा के कहने पर द्रौपदी मुर्मू को वोट किया.'


सत्तापक्ष के निशाने पर तेजस्वी
गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने थे. राजद के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एनडीए की उम्मीदवार को 'मूर्ति ' तक बता दिया था, जिसके बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ गया और तेजस्वी सत्तापक्ष के सीधे निशाने पर आ गए थे.


इस बीच, द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा नेताओं के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सहित विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी उन्हें बधाई दी है.


(आईएएनएस)