Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar2232819
photoDetails0hindi

Who is Salima Tete: जानिए कौन है सलीमा टेटे जो बनी हॉकी टीम की नई कप्तान

Ranchi Hockey Player News: इंडियन महिला हॉकी टीम का कप्टान अब सलीमा टेटे को बनाया गया है. सलीमा टेटे इस मुकाम पर बेहद संघर्ष के बाद पहुंची है. सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा जिले के एक छोटे से गांव बड़की छापर की रहने वाली है. 

1/7

Ranchi Hockey Player News: इंडियन महिला हॉकी टीम का कप्टान अब सलीमा टेटे को बनाया गया है. सलीमा टेटे इस मुकाम पर बेहद संघर्ष के बाद पहुंची है.

 

2/7

सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा जिले के एक छोटे से गांव बड़की छापर की रहने वाली है. उनकी मां ने रसोइया और दूसरों के घरों में बर्तन तक मांजा है. 

 

3/7

साल 2023 में टोक्यो ओलंपिक में जब भारतीय महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेल रही थी. उनका परिवार हाल तक गांव में एक कच्चे घर में रहता था. उनके पिता सुलक्षण टेटे भी स्थानीय स्तर पर हॉकी खेलते रहे हैं.

 

4/7

सलीमा के हॉकी के सपनों को पूरा करने के लिए उनकी बड़ी बहन अनिमा बेंगलुरू से लेकर सिमडेगा तक दूसरों के बर्तन मांजने का काम किया है. उनकी बहन भी एक बेहतरीन हॉकरी प्लेयर थीं.

 

5/7

सलीमा की बहन अनिमा ने अपनी बहन का करियर बनाने के लिए अपने करियर की कुर्बानी दे दी. सलीमा की प्रतिभा नवंबर 2013 में पहली बार तब पहचानी गई, जब उन्हें झारखंड सरकार की ओर से सिमडेगा में चलाए जाने वाले आवासीय हॉकी सेंटर के लिए चुना गया. 

 

6/7

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सलीमा का सफर 2016 में शुरू हुआ, जब उन्हें जूनियर भारतीय महिला टीम के लिए चुना गया. इसके बाद टोक्यो ओलंपिक, विश्व कप, कॉमनवेल्थ गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में उन्होंने देश की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया. 

 

7/7

टोक्यो ओलंपिक में उनके खेल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की थी. पिछले साल एशियन हॉकी फेडरेशन ने इंडियन महिला हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे को अगले दो वर्षों के लिए एथलेटिक एंबेसडर नियुक्त किया. उन्हें फेडरेशन ने एशिया के 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से भी नवाजा था. टीम में जगह बनाने वाली निक्की प्रधान झारखंड के खूंटी की रहने वाली हैं.