झारखंड: सुखदेव सिंह बने राज्य के नए मुख्य सचिव, 1987 बैच के हैं IAS अधिकारी
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar661881

झारखंड: सुखदेव सिंह बने राज्य के नए मुख्य सचिव, 1987 बैच के हैं IAS अधिकारी

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुखदेव सिंह ने आज झारखंड के 23वें मुख्य सचिव के रूप में झारखंड मंत्रालय में  पदभार ग्रहण किया. उनके पहले डीके तिवारी झारखंड के मुख्य सचिव थे.

 

सुखदेव सिंह ने आज झारखंड के 23वें मुख्य सचिव के रूप में झारखंड मंत्रालय में  पदभार ग्रहण किया.

रांची: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुखदेव सिंह ने आज झारखंड के 23वें मुख्य सचिव के रूप में झारखंड मंत्रालय में  पदभार ग्रहण किया. उनके पहले डीके तिवारी झारखंड के मुख्य सचिव थे.

सुखदेव सिंह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अब झारखंड के नए मुख्य सचिव भी हैं. कुछ दिनों पहले ही राज्य सरकार ने की ओर से अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी थी.  वहीं, पूर्व मुख्य सचिव  डी.के. तिवारी 1986 बैच के आईएएस अधिकारी  हैं. डी.के तिवारी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए हैं. 

आपको बता दें कि सुखदेव सिंह विकास आयुक्त के पद पर थे और उनके पास गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी है. सुखदेव सिंह का पदास्थापन एक अप्रैल से फ्रभारी है.  साथ ही आपको बता दें कि अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार ने इसके अलावा 1994 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रधान सचिव नियुक्त किया है. 

झारखंड सहित पूरे देश में इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाना एक बड़ा चैलेंज है. इस कठिन समय में मुख्य सचिव का पद संभालने के साथ लोगों को राहत दिलाना सुखदेव सिंह लिए बड़ी चुनौती होगी.