VIDEO: दो महिलाओं का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, एक दूसरे का पीटकर किया बुरा हाल
Advertisement

VIDEO: दो महिलाओं का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, एक दूसरे का पीटकर किया बुरा हाल

राजभवन के ठीक सामने दो महिलाओं ने जमकर गदर मचाया. पहले लड़की ने महिला की पिटाई की फिर महिला ने ठीक उसी तरह लड़की को पटक-पटक कर पीटा. आसपास के लोग देखकर भौंचक रह गए.

 करीब 20 मिनट तक दोनों के बीच इसी तरह से लड़ाई होती रही.

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सबसे सेफ जोन माने जाने वाले इलाके में से एक राजभवन के ठीक सामने आज काफी हैरान कर देने वाली स्थिति नजर आई. राजभवन के ठीक सामने दो महिलाओं ने जमकर गदर मचाया. पहले लड़की ने महिला की पिटाई की फिर महिला ने ठीक उसी तरह लड़की को पटक-पटक कर पीटा. आसपास के लोग देखकर भौंचक रह गए.

किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है. करीब 20 मिनट तक दोनों के बीच इसी तरह से लड़ाई हो रही थी. दोनों ही लगदातार एक दूसरे को पीट रही थी. लड़ाई इतनी हिंसक हो गई कि दोनों के चेहरे से खून भी निकलने लगा. 

 दरअसल लड़की के अनुसार महिला ने उसे पार्लर में काम करने और रूम चलने का ऑफर किया था उसी पर उसे गुस्सा आ गया और उसने महिला की पिटाई कर दी. लेकिन महिला के अनुसार लड़की ने उसके शरीर पर थूक दिया था जबकि वो पूजा करके लौटी थी और जब उसने विरोध किया तो उसका पर्स भी छीन ली. 

बवाल जब अधिक मचा तो पुलिस मौके पर पहुंची और  दोनों महिला को गाड़ी में बैठकर थाना ले गई. पुलिस के अनुसार दोनों एक दुसरे को नहीं पहचानती थी. लेकिन किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा की ऐसी स्थिति हो गई.