मोतिहारी के शिक्षा विभाग में एक बार फिर से भ्रष्टाचार उजागर हुआ है. हाल ही में फर्जी मेजरमेंट बुक के जरिए लाखों रुपए के गबन के बाद अब ढाका प्रखंड शिक्षा कार्यालय के BPM सुमित कुमार का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में सुमित कुमार एक शिक्षक से पैसे लेते नजर आ रहे हैं. शिक्षकों पर लगातार रिश्वत का दबाव होने के कारण इस बार उन्होंने वीडियो बनाकर भ्रष्टाचार को बेनकाब किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तुरंत