Ganga Dussehra 2024: बिहार में गंगा नदी की पूजा की परंपरा दशहरा के रूप में होती है. वहीं लखीसराय में भी गंगा दशहरा के मौके पर हजारों श्रद्धालु गंगा घाट स्नान करने पहुंचे. हिदू कैलेंडर के मुताबिक हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है. हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का काफी महत्व माना गया है, कहते हैं कि इस दिन ही भगीरथ की तपस्या के बाद गंगा माता धरती पर अवतरित हुई