रांची: ज़ी मीडिया ने किया जल नायकों को सम्मानित, जल संचय का दिया संदेश
Advertisement

रांची: ज़ी मीडिया ने किया जल नायकों को सम्मानित, जल संचय का दिया संदेश

जी बिहार झारखंड के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ पुरुषोत्तम वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आपका पसंदीदा और नंबर वन चैनल ज़ी बिहार झारखंड समय-समय पर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाता रहा है. 

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सभी जल नायकों को सम्मानित किया.

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के बीएनआर होटल में जल नायक प्रोग्राम का आयोजन ज़ी बिहार झारखंड की ओर किया गया. जिसमें जल संरक्षण के क्षेत्र में सुदूर ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले नायकों को ज़ी बिहार झारखंड ने सम्मानित किया. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सभी जल नायकों को सम्मानित किया. 

कार्यक्रम का उद्घाटन ज़ी बिहार-झारखंड के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ पुरुषोत्तम वैष्णव ने किया. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, मोंगिया स्टील के निदेशक गुनवंत सिंह, सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

ज़ी बिहार झारखंड के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ पुरुषोत्तम वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'आपका पसंदीदा और नंबर वन चैनल ज़ी बिहार झारखंड समय-समय पर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाता रहा है. जिनमें से एक जल नायक सम्मान भी है.'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि जल ही जीवन है इसलिए जीवन के सभी कार्यों के लिए जल आवश्यक है. जल के बिना जीवन असंभव है. साथ ही उन्होंने कहा कि पीने योग्य पानी की मात्रा सिर्फ तीन प्रतिशत है जिसमें दो प्रतिशत पानी ग्लेशियर और बर्फ के रूप में हैं इसलिए सही मायने में सिर्फ एक प्रतिशत पानी हमारे उपयोग के लिए है. हर साल पानी की समस्या बढ़ती जा रही है लेकिन इस ओर हमें काम करना होगा.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को मुहिम बनाने वाले इन जल नायकों को सम्मानित किया. आप भी डालिए एक नजर. 

1. पद्मश्री सिमोन उरांव, जलनायक, रांची
2. सोमा भगत, जलनायक, गुमला
3. दिलेश्वर भगत, जलनायक, गुमला 
4. सुधीर भगत, जलनायक, गुमला
5. दिलीप रविदास, जलनायक, हजारीबाग
6. ज़ीतराम उरांव, जलनायक, लोहरदगा
7. इसाक टोप्पो, जलनायक, लोहरदगा
8. परशुराम ओझा, जलनायक, पलामू
9. चंपा भगत, जलनायक, गुमला
10. योगो पूर्ति, जलनायाक, बोकारो
11. तारामणी देवी, जलनायक, लातेहार
12. रतनलाल सोय, जलनायक, सरायकेला
13.  घाटशिला के बकरा कोचा गांव को जलनायक का सम्मान दिया गया
14. रांची के आरा केरम गांव को जलनायक का सम्मान दिया गया

fallback

झारखंड के जल नायकों को सम्मानित करने के साथ ही इस जन सरोकार के कार्यक्रम में प्राकृतिक संसाधनों के दुरूपयोग,  सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल पर रोक, जल संचयन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी चर्चा की गई. 

जल है तो कल है, ये सारी दुनिया जानती है लेकिन इस जल का जो संचय करता है वही जलनायक कहलाता है. पिछले कुछ सालों से लगातार जलस्तर में भारी गिरावट और पानी की कमी हो रही है. इसलिए ये सभी नागरिकों का कर्तव्य और दायित्व है कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए इस ओर काम किया जाए.