नई दिल्ली: कई दिनों की राहत भरी खबरों के बाद एक बार कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते आंकड़े चिंता पैदा करने लगे हैं. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,264 नए मामले सामने आए हैं. इस महीने में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में कोरोना के केस दर्ज हुए हैं. 


देश में कोरोना के 1.45 लाख केस


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के मुताबिक महाराष्ट्र (Maharashtra), केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले फिर से बढ़े हैं. इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1.45 लाख हो गई है. देश में अब तक कोरोना से 1.09 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं 1.10 करोड़ लोगों को अब तक कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है. 


इस महीने तेजी से बढ़ रहे है कोरोना के केस


मंत्रालय के मुताबिक देश में 5 दिनों से लगातार कोरोना (Coronavirus) के नए मामले बढ़ रहे हैं और ये एक बड़ी चिंता है. जनवरी के मुकाबले फरवरी में तेज़ी से मामले बढ़े हैं. अभी तक केवल महाराष्ट्र और केरल में ही कोरोना के केस बढ़ रहे थे लेकिन अब छत्तीसगढ़ में नए केस बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञ कह रहे हैं कि लोगों में कोविड प्रोटोकॉल को लेकर लापरवाही बढ़ रही है. जिसका खामियाजा सभी लोगों को भुगतना पढ़ रहा है. 


देश में फिर से बढ़ते कोरोना का डेटा 


1 जनवरी                     20053
10 जनवरी                   18645
20 जनवरी                   13823
2 फरवरी                     8635
13 फरवरी                 12143
20 फरवरी                 13993
21 फरवरी                  14264


महाराष्ट्र के कई जिलों में लगा लॉकडाउन


मंत्रालय के मुताबिक जनवरी के मुकाबले फरवरी में एक्टिव केस ज्यादा तेजी से बढ़े हैं. बीते 5 दिनों से लगातार पहले के मुकाबले ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. फरवरी में अब तक 11 दिन एक्टिव मामले ज्यादा आए.  केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, एमपी में मामले तेज़ी से बढ़े हैं. हालात को देखते हुए महाराष्ट्र में कोरोना(Coronavirus) गाइडलाइंस को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है. वहां पर यवतमाल और अकोला जिले में लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया गया है.


एक जगह इकट्ठे होने से संक्रमित हो रहे हैं लोग


हेल्थ एक्सपर्टों का कहना है कि एक साथ बड़ी संख्या में एक जगह इकट्ठे होने से लोग संक्रमित हो रहे हैं. खासतौर पर पार्टी, शादी और दूसरे समारोह में ज्यादा संक्रमण बढ़ रहा है. देश में ब्राजील स्ट्रेन के कोरोना (Coronavirus) के भी मामले सामने आए हैं. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन स्ट्रेन के भी कोरोना के मामले मिले थे. 


यदि देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र इस समय टॉप पर बना हुआ है. वहां पर कोरोना के बढ़ते मामलों को इस प्रकार समझा जा सकता है:-
1 जनवरी                     3509
16 जनवरी                   3145
30 जनवरी                   2771
13 फरवरी                   3611
20 फरवरी                   6281
LIVE TV