शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला RML अस्पताल में भर्ती
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को संक्रमण के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 10 वर्ष जेल की सजा भुगत रहे हैं।
नयी दिल्ली: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को संक्रमण के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 10 वर्ष जेल की सजा भुगत रहे हैं।
आरएमएल अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इनेलो के 81 वर्षीय नेता को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और रविवार को उन्हें ट्रॉमा आईसीयू में भर्ती किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीएलसी बढ़ गई है जो संक्रमण बढ़ने का संकेत देती है।