Arunachal Pradesh में सबसे पहले दिखा साल का आखिरी Chandra Grahan, अब इन जगहों पर दिखना हुआ शुरू
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1431667

Arunachal Pradesh में सबसे पहले दिखा साल का आखिरी Chandra Grahan, अब इन जगहों पर दिखना हुआ शुरू

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण दिखने लगा है. अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में सबसे पहले पूर्ण चंद्रा ग्रहण नजर आया है. इसके बाद, कोलकाता,  सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी में दिखने लगा. 

 Arunachal Pradesh में सबसे पहले दिखा साल का आखिरी Chandra Grahan, अब इन जगहों पर दिखना हुआ शुरू

Chandra Grahan 2022 Time: सूर्यग्रहण के बाद साल का अंतिम चंद्र ग्रहण दिखने लगा है. अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में सबसे पहले पूर्ण चंद्रा ग्रहण नजर आया है. इसके बाद, कोलकाता,  सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी में भी पूर्ण चंद्र ग्रहण नजर आएगा. इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण भी दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण शाम को 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. इसका सूतक काल भी मान्य होगा. साल का यह अंतिम चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगा है. विश्वभर के कई हिस्सों जैसे उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों चंद्र ग्रहण दिख चुका है.   

चंद्र ग्रहण का सूतक काल का समय
भारत के अरुणाचल प्रदेश के साथ कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखना शुरू भी हो गया है. जबकि बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 6.20बजे समाप्त हो जाएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 8 नवंबर की सुबह यानी  आज 8.20 बजे से शुरू हो चुका है. 

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जानें अपने शहर में ग्रहण का समय

भारत के अलावा इन देशों में दिखाई दिया चंद्र ग्रहण
भारत के साथउत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में चंद्र ग्रहण दिखाई दिया. 

मेष राशि में लगा चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण मेष राशि पर लगेगा, इसका स्वामी ग्रह मंगल होता है. चंद्र ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा, जिसमें कुछ राशियों पर ग्रहण का अच्छा, तो वहीं कुछ पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. 

Trending news