Chandrayaan 3 LIVE updates: इतिहास रचने से महज कुछ घंटे दूर मिशन चंद्रयान-3, सफलता के लिए देशभर में पूजा-अर्चना
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1837219

Chandrayaan 3 LIVE updates: इतिहास रचने से महज कुछ घंटे दूर मिशन चंद्रयान-3, सफलता के लिए देशभर में पूजा-अर्चना

Chandrayaan 3 Moon Landing Live: चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज शाम 06 बजकर 04 मिनट पर साउथ पोल पर लैंड करेगा. अगर ये मिशन सफल रहता है तो भारत साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. वहीं चंद्रमा की सतह पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा. 

Chandrayaan 3 LIVE updates: इतिहास रचने से महज कुछ घंटे दूर मिशन चंद्रयान-3, सफलता के लिए देशभर में पूजा-अर्चना

Chandrayaan 3 Moon Landing Live: भारत इतिहास रचने से महज कुछ घंटों की दूरी पर है, आज शाम 06 बजकर 04 मिनट पर भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेंगा. अगर भारत को इसमें सफलता मिल जाती है तो वह ऐसा करने वाला पहला देश जाएगा. भारत के साथ ही दुनियाभर की निगाहें मिशन चंद्रयान पर टिकी हुई हैं. वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हवन और पूजा-पाठ किया जा रहा है.

 मिशन चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 02 बजकर 30 मिनट पर लॉन्च किया गया था. चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज शाम 06 बजकर 04 मिनट पर साउथ पोल पर लैंड करेगा. इसके बाद रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर आएगा. विक्रम लैंडर प्रज्ञान की फोटो खींचेगा और प्रज्ञान विक्रम की, जिसके बाद इन तस्वीरों को पृथ्वी पर भेजा जाएगा. 

साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला पहला देश
अगर भारत का मिशन चंद्रयान-3 सफल रहता है तो वह साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. वहीं चंद्रमा की सतह पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा. इससे पहले अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ चांद पर साफ्ट लैडिंग कर चुके हैं. हालांकि इन तीनों देशों ने साउथ पोल पर लैंडिंग नहीं की है. 

इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 के बारे में बताते हुए कहा था कि 'अगर सब कुछ फेल हो जाता है, अगर सभी सेंसर फेल हो जाते हैं, कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी यह (विक्रम) लैंडिंग करेगा, बशर्ते एल्गोरिदम ठीक से काम करें. हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि अगर इस बार विक्रम के दो इंजन काम नहीं करेंगे, तब भी यह लैंडिंग में सक्षम होगा.'

PM मोदी वर्चुअली होंगे शामिल 
चंद्रयान-3 की लैंडिंग में PM मोदी वर्चुअली शामिल होंगे. फिलहाल PM ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां से वो वर्चुअली जुडेंगे. 

दिल्ली में पूजा-अर्चना
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देशभर में दुआएं की जा रही हैं. मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल के दर पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए खास भस्म आरती की गई. वहीं लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए नमाज अदा की गई. दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में भी खास पूजा-अर्चना कर चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग की प्रार्थना की गई. 

 

Trending news