Delhi Crime News: महिलाओं के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित शहर, रोज दर्ज होते हैं रेप के इतने मामले
Advertisement

Delhi Crime News: महिलाओं के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित शहर, रोज दर्ज होते हैं रेप के इतने मामले

Delhi Crime News: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने साल 2023 में हुए क्राइम को लेकर रिपोर्ट जारी की है. इसके आंकड़ों के अनुसार इसमें 1,204 बलात्कार के मामले शामिल हैं.

Delhi Crime News: महिलाओं के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित शहर, रोज दर्ज होते हैं रेप के इतने मामले

Delhi News: दिल्ली में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है. वहीं सबसे ज्यादा क्राइम महिलाओं के साथ होता है. इसको लेकर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली महिलाओं के लिहाज से देश का सबसे खतरनाक महानगर है. एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में प्रतिदिन 3 बलात्कार के मामले दर्ज होते हैं. 

NCRB ने 3 दिसंबर 2023 को क्राइम इन इंडिया रिपोर्ट जारी की. इसमें बताया गया कि साल 2022 में शहर में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 14,158 घटनाएं दर्ज की गईं, जो लगातार तीसरे साल 19 महानगरीय शहरों में सबसे अधिक है. हर एक लाख महिलाओं पर लगभग 186.9 अपराध दर्ज किए गए. एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार इसमें 1,204 बलात्कार के मामले शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi News: युवक-युवती ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 

रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं के अपहरण की 3,909 घटनाएं दर्ज की गईं. दिल्ली में दहेज हत्या से संबंधित कुल 129 मामले दर्ज किए गए. वहीं दिल्ली में पतियों या उनके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता की 4,847 घटनाएं दर्ज की गईं. एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर है, यहां प्रतिदिन औसतन तीन बलात्कार के मामले दर्ज होते हैं.

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार बलात्कार और हमले की अधिकांश घटनाओं में पीड़िता और आरोपी आम तौर पर एक-दूसरे को जानते हैं. पुलिस के लिए ऐसी घटनाओं को होने से सीधे रोकना मुश्किल होता है, क्योंकि पीड़िता शिकायत दर्ज करने से बचती हैं. 

एनसीआरबी के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार शहर में बच्चों के खिलाफ अपराध की 7,400 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें हत्या की 22 घटनाएं शामिल थीं. वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष या उससे अधिक आयु) के खिलाफ अपराध की घटनाएं 2021 में 1,166 मामलों से बढ़कर 2022 में 1,313 मामले हो गए. 2022 में शहर में साइबर अपराध के मामले में दोगुने हो गए. 2021 में 345 मामलों से बढ़कर 2022 में यह संख्या 685 मामलों तक पहुंच गई. शहर में हत्या की कुल 501 घटनाएं दर्ज की गईं. इसमें मानव तस्करी के 106 मामले भी दर्ज किए गए. NCRB की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में 113 लड़कियों की तुलना में दिल्ली में कम से कम 492 नाबालिग लड़कों की तस्करी की गई.

Trending news