Delhi Crime News: दिल्ली में अपराधी बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं. हाल ही में पंजाबी बाग के एक रेस्टोरेंट मालिक को विदेशी नंबरों से कॉल करके ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई. कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और मनीष खरखोदा बताया और मालिक के परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है; आइए विस्तार से जानें.
Delhi Crime News: दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र के पूठ खुर्द में 40 साल की जोगिंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
Delhi Crime News: दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र की गौतमपुरी में 19 वर्षीय अनस पर अपनी बहन वसीमा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है. वहीं घटना के बाद आरोपी फरार है. फिलहाल पुलिस की टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है, आइए विस्तार से जानें.
पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में एक महिला टीचर (जो बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के तौर पर काम कर रही थीं) के साथ बदसलूकी और सरकारी काम में रुकावट डालने का गंभीर मामला सामने आया है.
Delhi Crime News: दिल्ली के सीलमपुर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गौतमपुरी इलाके में अख्तर जहां नाम की महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतका की बहन ने महिला के पति सलीम पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है; आइए विस्तार से जानते हैं.
Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने कूरियर के नाम पर DGM से ₹2.47 लाख ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. आरोपी कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए ओटीपी हासिल कर धोखाधड़ी करते थे. पुलिस ने उत्तराखंड और यूपी में छापेमारी कर 'म्यूल अकाउंट' उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जांच अभी जारी है, आइए विस्तार से जानें.
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में पत्नी की हत्या कर फरार हुए दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मनीष भाटी ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने अपनी पत्नी प्रियंका की उसके जन्मदिन के दिन ही बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अपनी सर्विस पिस्टल का इस्तेमाल किया और मौके से फरार हो गया.
दिल्ली के बदरपुर इलाके में रविवार रात प्रेम प्रसंग के विवाद में एक 17 वर्षीय किशोर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि प्रेमिका के भाई ने किशोर को बातचीत के बहाने बुलाया था, जहां कहासुनी होने पर उस पर जानलेवा हमला किया गया. गंभीर हालत में उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक कार्रवाई के दौरान जनकपुरी इलाके से दिवंगत गैंगस्टर सलमान त्यागी के छोटे भाई शारिक (26) को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक लोडेड अवैध हथियार और एक स्कूटर बरामद किया गया है. मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है; आइए विस्तार से जानें.
Delhi Crime News: दिल्ली के वेलकम इलाके में मोबाइल फोन छीनने के आरोप में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक जीशान, एक शातिर अपराधी है और उस पर 11 मामले दर्ज हैं. वहीं पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है; आइए विस्तार से जानें.
Delhi Crime News: दिल्ली के उत्तर-पूर्व जिला पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है जो क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगों को चूना लगाता था. करावल नगर के एक निवासी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में कई और खुलासों की उम्मीद है, आइए विस्तार से जानें.
Delhi Crime News: दिल्ली के शाहदरा के मोहन पार्क में मंगलवार तड़के बदमाशों ने डिजिटल डिवाइस का उपयोग कर घर के बाहर खड़ी होंडा सिटी कार चोरी कर ली. चोरों ने अलार्म बजने के बावजूद बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया. पूरी घटना CCTV में कैद हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, आइए विस्तार से जानें.
Delhi Crime News: दिल्ली में AATS ने गाड़ी चुराने और मोबाइल छीनने वाले एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से चोरी की पांच दो-पहिया गाड़ियां और छीना गया एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है, आइए विस्तार से जानें.
Delhi Crime News: दिल्ली के वजीराबाद में मिले अज्ञात शव के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है आपसी रंजिश के चलते तीन आरोपियों ने चंदन सैनी की बेरहमी से हत्या कर शव यमुना खादर में फेंक दिया था. फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, आइए विस्तार से जानें.
Delhi Crime News: लोधी कॉलोनी इलाके में आकृति नामक महिला की तिसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है. महिला के परिजनों ने कहा ससुराल वालों पर परेशान करने और हत्या का आरोप लगाया.
Delhi Crime News: दिल्ली के तिलंगपुर कोटला गांव में एक व्यक्ति ने शक के चलते अपनी पत्नी की बैटरी से वार कर हत्या कर दी. वारदात के बाद उसने जहर खाकर जान दे दी. दंपति की तीन वर्षीय मासूम बेटी अब अनाथ हो गई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, आइए विस्तार से जानें.
मित्रों, हमारा अगला विश्लेषण आपको भावुक करने वाला है। देश को झझोड़ने वाला है। यह विश्लेषण उस माता-पिता को समर्पित है जिनके इकलौते बेटे को दिल्ली में एक थार वाले ने कुचल कर मार दिया है। दुख की बात यह है कि आरोपी एक घर का चिराग बुझाकर भी आजाद घूम रहा है और माता-पिता मरे हुए बेटे को न्याय दिलाने के लिए सरकार, पुलिस, सिस्टम सबको जगा रहे हैं। वो दर्द से करा रहे हैं। यह सिर्फ अपने बेटे को खोने वाले एक पिता की चीतकार नहीं है। इनके कुछ वाजिब सवाल भी हैं। पिता तमाम नेताओं से, पुलिस से सवाल पूछ रहे हैं। कोई कुछ करेगा?
Delhi Suicide News: दिल्ली के मोती बाग में 37 साल के CRPF जवान ने खुद को गोली मारी ली. जांच एजेंसियां आत्महत्या के संभावित कारणों और दूसरे सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं.
ਦਿੱਲੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਪੈਸ਼ਲ ਸੈੱਲ ਨੇ ਇੱਕ ਵੱਡੇ ਅੰਤਰਰਾਜੀ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੀ ਖੁਫੀਆ ਏਜੰਸੀ ISI ਸਮਰਥਿਤ ਅੱਤਵਾਦੀ ਅਤੇ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਚਾਰ ਸ਼ੱਕੀ ਅੱਤਵਾਦੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਤਾਬਿਕ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਮੁਲਜ਼ਮ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਹੈਂਡਲਰਾਂ ਦੇ ਇਸ਼ਾਰਿਆਂ 'ਤੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ ਅਤੇ ਰਾਜਧਾਨੀ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ।
Delhi Crime News: महिला ने हत्या करने की बात कबूली और पुलिस को बताया कि उसके पति को उस पर विवाहेतर संबंध होने का शक था, जिसके चलते उसने दुपट्टे से अपने पति का गला घोंट दिया.
Delhi News: ओखला फेज-2 स्थित एक फैक्ट्री में छापे के दौरान जांच टीम को कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक, देसी घी, चाउमीन, नमक, टोमैटो सॉस समेत कई खाद्य उत्पाद मिले, जिनकी एक्सपायरी डेट थिनर से मिटाकर उन पर नए लेबल लगाए जा रहे थे.