मांगे पूरी न होने के विरोध में 14 अक्टूबर को सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1393504

मांगे पूरी न होने के विरोध में 14 अक्टूबर को सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल

दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी काफी समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके बाद अब वो कल से सम्पूर्ण कामबंद हड़ताल शुरू करेंगे. कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से कल राजधानी में जगह-जगह कचरे का अंबार नजर आएगा.  

मांगे पूरी न होने के विरोध में 14 अक्टूबर को सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगे नहीं मानी जा रही. बुधवार को भी सेंट्रल जोन के ऑफिस के बाहर सफाई कर्मचारियों ने रुकी हुई सैलरी के भुगतान, और कर्मचारियों को पक्के करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. मांग नहीं माने जाने के बाद 14 अक्टूबर से सभी कर्मचारी सम्पूर्ण कामबंद हड़ताल करेंगे. 

दिल्ली नगर निगम समस्त यूनियन कोर कमेटी ने ऐलान किया है कि 14 अक्टूबर से सम्पूर्ण काम बंद हड़ताल की जाएगी. दिल्ली नगर निगम समस्त यूनियन कोर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि तीनों नगर निगम को एक तो कर दिया गया है पर हमारी परेशानियों का हल नहीं निकाला जा रहा. न तो हमे समय पर सैलरी मिलती है और न ही पेंशन. लंबे समय से  कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है. बस झूठे आश्वासन दिए जाते हैं. अब हमने फैसला किया है कि कल ( 14 अक्टूबर ) से सम्पूर्ण काम बंद किया जाएगा. जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नही करती है, तब तक काम बंद रहेगा. 

Delhi Police की हिरासत में गुजरात के AAP अध्यक्ष गोपाल इटालिया, NCW ने जारी किया था समन

दिल्ली नगर निगम समस्त यूनियन कोर कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि हमने अपनी मांगों को लेकर केन्द्र सरकार, गृहमंत्री, उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, स्पेशल ऑफिसर, दिल्ली पुलिस मुख्यालय, सहायक दिल्ली पुलिस लेबर सेल, श्रम विभाग-दिल्ली नगर निगम, डेम्स विभाग, जोनल उपयुक्त दिल्ली नगर निगम सहित सभी जगह गुहार लगा चुके हैं. लेकिन अभी तक सिर्फ झूठे आश्वासन मिले हैं. अब जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती सफाई कर्मचारी काम नहीं करेंगे. 

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर राजधानी दिल्ली के सभी इलाकों में देखने को मिलेगा. सफाई न होने से कल से जगह- जगह पर कूड़े का अंबार नजर आएगा. जब तक सफाई कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी जाती उनकी काम बंद हड़ताल जारी रहेगी.    

 

Trending news