Surya Grahan and Chandra Grahan 2023: साल 2023 में अब तक एक चंद्र ग्रहण और एक सूर्य ग्रहण लग चुका है, दोनों ही ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं हुए. अब अक्टूबर महीने में एक बार फिर साल का दूसरा चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण लगने वाला है. आज के आर्टिकल में जानते हैं कि साल का दूसरा चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण कब लगेगा और ये भारत में दिखाई देगा या नहीं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दूसरा सूर्य ग्रहण (Second Solar Eclipse of 2023 Date and time)
14 अगस्त को इस साल क दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा. भारतीय समयानुसार ग्रहण रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक देशों में देखा जा सकेगा, लेकिन भारत में ये नजर नहीं आएगा. भारत में दिखाई नहीं देने की वजह से सूर्य ग्रहण की सूतककाल भी देश में मान्य नहीं होगा. 


दूसरा चंद्र ग्रहण (Second Lunar Eclipse of 2023 Date and time)
29 अक्टूबर 2023 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा. भारतीय समयानुसार, यह ग्रहण दोपहर 1 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, जिसकी वजह से इसका सूतक काल देश में मान्य होगा. भारत के साथ ही यह एशिया, ऑस्ट्रेलिया,उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा. 


ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: 200 साल बाद राखी के दिन बन रहे ये दुर्लभ योग, 4 राशियों की लगेगी लॉटरी


चंद्र ग्रहण का सूतक काल
चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है, इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं. ग्रहण खत्म होने के बाद ही मंदिरों के कपाट खुलते हैं और फिर पूजा होती है.चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर की दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से शुरू होगा, जो ग्रहण के बाद समाप्त होगा. 


कब लगता है पूर्ण चंद्र ग्रहण?
पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है और चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर लगाता है. इस दौरान एक समय ऐसा आता है, जब पृथ्‍वी, सूर्य और चंद्रमा तीनों एक सीध में होते हैं. एक सीध में होने की वजह से पृथ्वी चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है और चंद्रमा पर सूर्य की रोशनी नहीं आ पाती. इस घटना को पूर्ण चंद्र ग्रहण कहा जाता है.