Sawan 2023 Calendar Vrat Tyohar List: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित माना जाता है, ऐसी मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव की अराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होता हैं. इसके साथ ही इस साल सावन का महीना 04 जुलाई से शुरू होगा और 31 अगस्त को इसकी समाप्ति होगी, इस बार सावन का महीना 59 दिन का रहेगा, जिसकी वजह से इसका महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा. अधिकमास पड़ने की वजह से इस बार 8 सावन सोमवार का व्रत भी रखा जाएगा. साथ ही नागपंचमी, रक्षाबंधन सहित कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ेंगे. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सावन सोमवार लिस्ट (Sawan Somwar Date 2023)
10 जुलाई- सावन का पहला सोमवार 
17 जुलाई- सावन का दूसरा सोमवार
24 जुलाई- सावन का तीसरा सोमवार
31 जुलाई- सावन का चौथा सोमवार
7 अगस्त- सावन का पांचवा सोमवार
14 अगस्त- सावन का छठवां सोमवार 
21 अगस्त- सावन का सातवां सोमवार 
28 अगस्त- सावन का आठवां सोमवार 


ये भी पढ़ें- July Grah Gochar 2023: जुलाई महीने में इन 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानें किन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत


 


सावन में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट (Sawan 2023 Vrat Tyohar List)
4 जुलाई- सावन महीने की शुरुआत, पहला मंगला गौरी व्रत
6 जुलाई- संकष्टी चतुर्थी
9 जुलाई- भानु सप्तमी
11 जुलाई- दूसरा मंगला गौरी व्रत
13 जुलाई- कामिका एकादशी
14 जुलाई- प्रदोष व्रत 
15 जुलाई- मासिक शिवरात्रि
16 जुलाई- कर्क संक्रांति
17 जुलाई- सावन मास अमावस्या
18 जुलाई- तीसरा मंगला गौरी व्रत
25 जुलाई- चौथा मंगला गौरी व्रत
29 जुलाई- पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई- प्रदोष व्रत
1 अगस्त- पूर्णिमा व्रत,पांचवा मंगला गौरी व्रत
4 अगस्त- संकष्टी चतुर्थी
8 अगस्त- छठा मंगला गौरी व्रत
12 अगस्त- परम एकादशी
13 अगस्त- प्रदोष व्रत
14 अगस्त- मासिक शिवरात्रि
15 अगस्त- सातवां मंगला गौरी व्रत
16 अगस्त- अमावस्या
17 अगस्त- सिंह संक्रांति,हरियाली तीज
21 अगस्त- नाग पंचमी
22 अगस्त- आठवां मंगला गौरी व्रत
27 अगस्त- श्रावण पुत्रदा एकादशी
28 अगस्त- प्रदोष व्रत
29 अगस्त- नौवां मंगला गौरी व्रत
30 अगस्त- रक्षा बंधन
31 अगस्त- श्रावण पूर्णिमा