नई दिल्ली: Ghonda MCD Chunav Result 2022 घोंडा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्रम्हपुरी- 229 (म), भजनपुरा- 230 (स), घोंडा- 231 (म) और यमुना विहार- 232 (स) सहित कुल चार वार्ड आते हैं. घोंडा विधान सभा से साल 2020 में भारतीय जनता पार्टी से विधायक चुने गए थे. चार वार्ड वाले घोंडी की कुल आबादी 242690 है वहीं घोंडा में SC समुदाय से संबंध रखने वाले कुल 31175 लोग रहते हैं. साल 2017 में बीजेपी ने चार वार्डों में से तीन पर विजय प्राप्त किया था, वहीं एक वार्ड पर कांग्रेस ने अपना विजय पताका लहराया था. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दिल्ली नगर निगम चुनाव में घोंडा विधान सभा क्षेत्र के ब्रम्हपुरी वार्ड 229 में आप से  छाया शर्मा, भजनपुरा वार्ड 230 में आप से रेखा रानी, घोंडा वार्ड 231 में  बीजेपी से प्रीति गुप्ता और यमुना विहार वार्ड 232 में बीजेपी से प्रमोद गुप्ता ने जीत दर्ज की है. 


घोंडा विधानसभा सीट ( Ghonda Delhi MCD Election 2022 Result)


पार्टी/वार्ड  ब्रम्हपुरी- 229 (म)  भजनपुरा- 230 (स)  घोंडा- 231 (म)  यमुना विहार- 232 (स)
AAP  छाया शर्मा  रेखा रानी  विद्यावती चौधरी  विनीता लूथरा
BJP  कविता शर्मा  रामराज तिवारी  प्रीति गुप्ता  प्रमोद गुप्ता
Congress  प्रियंका रावत  अजीत सिंह  रितु चौधरी  राजकुमार शर्मा

bha Seaये भी पढ़ें- Kondli Delhi MCD Chunav Result 2022 कोंडली के तीन वार्डों में कौन-कौन होगा पार्षद?


 


घोंडा विधानसभा के वार्ड और उनके वर्तमान पार्षद
ब्रहम पुरी- 229 (Braham Puri Ward Result)
आबादी- 75903, एससी- 10693
वर्तमान पार्षद- राज कुमार, बल्लन, बीजेपी (साल 2017 में जीतें)
भजनपुरा- 230 (Bhajanpura Ward Result)
आबादी- 54625, एससी- 8632
वर्तमान पार्षद- रेखा रानी, कांग्रेस (साल 2017 में जीतें)
घोंडा- 231 (Ghonda Ward Result)
आबादी- 54822, एससी- 8081
वर्तमान पार्षद- दुर्गेश तिवारी, बीजेपी (साल 2017 में जीतें)
यमुना विहार (Yamuna Vihar Ward Result)
आबादी- 57340, एससी- 3769
वर्तमान पार्षद- प्रमोद गुप्ता, बीजेपी (साल 2017 में जीतें) 


दिल्ली MCD Election की और खबरों के लिए यहां Tap करें


सभी पार्टियों ने जम कर प्रचार-प्रसार किया, वादे-दावे भी खूब किए गए, लेकिन जनता ने 4 तारीख को MCD के 250 वार्डों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला तो ईवीएम में कैद कर दिया है. अब 7 दिसम्बर को ये देखना होगा कि किन-किन प्रत्याशियों की किस्मत चमकती है. इस बार MCD में किसकी सरकार ये जानने के लिए तो 7 का इंतरजार तो सबको ही है. 


अपने वार्ड के प्रत्याशियों का नाम जानने के लिए यहां क्लिक करें