Haryana News: हरियाणा भाजपा की तैयारी, महिला मोर्चा ने किया 10 लोकसभा प्रभारी नियुक्त
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1763558

Haryana News: हरियाणा भाजपा की तैयारी, महिला मोर्चा ने किया 10 लोकसभा प्रभारी नियुक्त

Haryana News: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने लोकसभा प्रभारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है.

Haryana News: हरियाणा भाजपा की तैयारी, महिला मोर्चा ने किया 10 लोकसभा प्रभारी नियुक्त

Haryana News: हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने 10 लोकसभा प्रभारी और कार्यकारिणी में 91 सदस्य, 43 विशेष और 52 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को नियुक्त किया है. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने प्रदेश कार्यकारिणी में महिला सांसद, पूर्व सांसद, विधायक व पूर्व विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर, महिला चेयरमैन पूर्व चेयरमैन को भी शामिल किया है.

नए सदस्यों की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने लोकसभा प्रभारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है. ध्यान रहे कि सुनीता दांगी ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों की घोषणा पहले ही कर दी थी. महिला प्रदेश स्तरीय इस टीम में 10 लोकसभा प्रभारी, 93 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, 44 विशेष आमंत्रित सदस्य और 53 स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए हैं. महिला मोर्चा की तरफ से जारी सूची के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी में सभी जिलों व विधानसभाओं से प्रतिनिधित्व दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Sawan Pradosh Vrat 2023: इस बार सावन में 2 की जगह रखें जाएंगे 4 प्रदोष व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

मंत्री विधायक शामिल
हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में हरियाणा सरकार की सभी मौजूदा महिला मंत्री, पूर्व महिला मंत्री, सभी महिला सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर व उपमहापौर सभी जिला परिषद की चेयरमैन भाजपा हरियाणा की सभी महिला पदााधिकारी कार्यकारिणी सदस्य एवं हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को भी दायित्व दिया गया है.

इन्हें मिली जिम्मेदारी
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी द्वारा जारी सूची के अनुसार लोकसभा प्रभारी का दायित्व अंबाला में श्रीमती अरुणा अब्रोल दिया गया है. इसी तरह श्रीमती सुमन सैनी को कुरूक्षेत्र लोकसभा प्रभारी, श्रीमती महेंद्रा चौहान को करनाल लोकसभा प्रभारी, श्रीमती पुष्पा तायल को सोनीपत, श्रीमती नीलम अहलावत को रोहतक, श्रीमती रेणु शर्मा को सिरसा, श्रीमती बबीता तंवर को हिसार, श्रीमती मुकेश पहाडी को भिवानी-महेंद्रगढ़, श्रीमती विदु कालरा को गुरुग्राम, श्रीमती कुसुम महाजन को फरीदाबाद की लोकसभा प्रभारी और श्रीमती गीता सरौत को सह प्रभारी का दायित्व दिया गया है. इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से अन्य कई लोगों को जिम्मेदारी मिली है. 

 

Trending news