Karol Bagh Delhi MCD Chunav Winner पहाड़गंज वार्ड से BJP के मनीष चड्डा जीते
Advertisement

Karol Bagh Delhi MCD Chunav Winner पहाड़गंज वार्ड से BJP के मनीष चड्डा जीते

Karol Bagh Delhi MCD Chunav Result 2022: करोल बाग वार्ड SCW आरक्षित वार्ड तो देवनगर SC आरक्षित वार्ड है जबकि पहाड़ गंज सामान्य वार्ड है. आबादी के हिसाब से देखा जाए तो करोल बाग की जनसंख्या 198779 की है, वहीं SC समुदाय के कुल 80677 लोग रहते हैं. करोल बाग की मौजूदा स्थिति के बारे में बताते हैं.

करोल बाग विधानसभा से AAP से विशेष रवि विधायक हैं.

नई दिल्ली: AAP wins Karol Bagh Delhi MCD Chunav 2022 करोल बाग विधानसभा सीट पहाड़ गंज, करोल बाग और देव नगर के कुल तीन वार्डों में AAP, BJP और Congress के बीच लड़ाई है. करोल बाग के अंतर्गत तीनों वार्ड में BJP, AAP और Congress आमने-सामने हैं. आज दिल्ली नगर निगम चुनाव की काउटिंग भी शुरू हो चुकी है और थोड़ी ही देर में रूझान आने शुरू भी हो जाएंगे. बता दें कि 2007 के बाद से दिल्ली नगर निगम में BJP का दबदबा रहा है. जहां पहाड़गंज वार्ड से BJP के मनीष चड्डा ने जीत हासिल की. 

पार्टियों का लगातार एक-दूसरे पर हमला करती रहीं. AAP ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले 15 सालों में कुछ काम नहीं किया है तो बीजेपी ने कहा कि चौथी बार MCD की सत्ता में वापसी होंगी. वहीं दशकों से निगम की सत्ता से दूर कांग्रेस भी चुनावों में जीतने की पूरी कोशिश में है.

करोल बाग विधानसभा सीट ( Karol Bagh Vidhansabha Seat Delhi MCD Election 2022 Result )

पार्टी/वार्ड  पहाड़गंज- 82 (स)  करोल बाग- 83 (SCW)  देवनगर- 84 (SC)
AAP  अमरनाथ राजपूत  उर्मिला गौतम  महेश खीची
BJP  मनीष चड्ढा  उषा लवाड़िया  घनश्याम देवीलाल
Congress  धर्मेश कुमार रैकवार  पूजा  पर्चा रद्द
BSP  राम बाबू  नीलम  नैन सिंह
IND  रविंदर नाथ वोहरा  प्रतिभा  -

किस वार्ड से कौन निवर्तमान पार्षद

पहाड़गंज- 82 (Pahar ganj Ward Result )
आबादी- 67390, एससी- 14936
वर्तमान पार्षद- बबिता भरिजा, बीजेपी

करोलबाग- 83 SC-W (Karol Bagh Ward Result)
आबादी- 69310, एससी- 21981
वर्तमान पार्षद- राजेश कुमार, बीजेपी

देव नगर- 84 SC (Dev Nagar Ward Result)
आबादी- 62079, एससी- 43760
वर्तमान पार्षद- सुशिला खोरवाल, कांग्रेस

ये भी पढ़ें- Delhi MCD Election 2022: वार्डवाइज AAP, BJP और कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम

Delhi MCD Election 2022 की और खबरों के लिए यहां Tap करें.

Trending news