Kirari Delhi MCD Chunav Winner: किराड़ी के 4 वार्डो में AAP की जीत, सिर्फ 1 वार्ड BJP के खाते में
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1468518

Kirari Delhi MCD Chunav Winner: किराड़ी के 4 वार्डो में AAP की जीत, सिर्फ 1 वार्ड BJP के खाते में

Kirari Delhi MCD Chunav Result 2022: दिल्ली में नगर निगम चुनाव में आप ने की जीत हासिल, इसी के साथ दिल्ली के किराड़ी विधानसभा में कुल 5 वार्ड आते हैं. यहां किराड़ी 37, प्रेमनगर 38, मुबारकपुर 39, निठारी 40, अमन विहार 41 को लेकर पांच वार्ड हैं. आज किराड़ी के 4 वार्ड में आप को जगह मिली तो 1 पर बीजेपी का कब्जा रहा. 

किराड़ी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के ऋतुराज गोविंद विधायक हैं

Kirari Delhi MCD Chunav Winner: किराड़ी विधानसभा में कुल 5 वार्डों में से 4 में  आप ने अपनी धाक जमाते हुए जीत हासिल की, तो वहीं बीजेपी ने 1 पर अपना कब्जा किया. किराड़ी से रमेश चंद (किराड़ी) से, राजेश कुमार गुप्ता (मुबारकपुर) से, ममता गुप्ता (निठारी) से, रविंद्र भारद्वाज (अमन विहार) से और (प्रेम नगर) से नीला कुमारी ने जीत हासिल की है. किराड़ी विधान सभा से ऋतुराज गोविंद आम आदमी पार्टी से विधायक हैं. बता दें कि 2007 के बाद से दिल्ली नगर निगम में BJP का दबदबा रहा है, वहीं एग्जिट पोल के हिसाब से AAP की जीत होने का अनुमान लगाया जा रहा है.    

किराड़ी, प्रेमनगर, मुबारकपुर, निठारी, अमन विहार में प्रेम नगर और निठारी महिला आरक्षित सीट हैं तो वहीं बाकी तीनों सीटें सामान्य हैं. 

किराड़ी विधानसभा की वार्ड्स और उनके पार्षद

वार्ड नं- 37 (किरारी)
वर्तमान पार्षद- उर्मिला चौधरी, बीजेपी
वार्ड नं- 38 (प्रेम नगर)
वर्तमान पार्षद- सुरजीत सिंह, आप
वार्ड नं- 39 (मुबारकपुर) मुबारकपुर डबास
वर्तमान पार्षद- पूनम पराशर झा, बीजेपी
वार्ड नं-40 (निठारी)
वर्तमान पार्षद- सरिका सुमन, आप
वार्ड नं- 41 (अमन विहार)
वर्तमान पार्षद- रविंदर भारद्वाज, आप

किरारी विधानसभा सीट ( Kirari Vidhasabha Seat Delhi MCD Election 2022 Result)

पार्टी/वार्डी  किरारी- 37 (स)  प्रेमनगर- 38 (म)  मुबारकपुर-39 (स)  निठारी- 40 (म)  अमन विहार- 41 (स)
 AAP  रमेश चंद प्रधान  मुन्नी देवी पवार  राजेश कुमार गुप्ता   ममता गुप्ता    रविंद्र भारद्वाज
 BJP  उर्मिला चौधरी  नीला कुमारी    राम दयाल महतो  सोनी रंजीत चौधरी   नरेंद्र मनराल
 Congress  राहुल माथुर   मुस्कान   दिवाकर मित्तल  हसीना   सुरेश चंद्र गुप्ता
BSP  दिनेश चंदर शर्मा  किरण  -  दीक्षा -
IND

1. इकबाल अहमद

2. शिवम शर्मा

सुमन श्रीवास

1. संतोष झा (JDU)
2. नीरज कुमार
3. फैजुल्ला रहमानी
4. भीम

1. मोनू चौहान
2. ललिता
3. सारिका सुमन
4. ज्योतिमाला सिन्हा

1. मनोज कुमार
2. प्रह्लाद मौर्या
3. राकेश

 ये भी पढ़ें- Mundka Delhi MCD Chunav Result 2022 मुंडका के वार्डों में किस-किसके सिर सजेगा ताज?
अपने वार्ड के प्रत्याशियों का नाम जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली नगर निगम के कुल 250 वार्डों पर सभी बड़ी पार्टियां जीत दर्ज करने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं, उम्मीदवारों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं इस चुनाव में BSP और AIMIM के भी कैंडिडेट्स दम दिखाने को तैयार हैं. जहां एक ओर AAP की कोशिश है कि BJP को MCD में साफ-सफाई और कूड़े के पहाड़ों के मुद्दे पर घेरा जाए तो वहीं कांग्रेस की कोशिश है कि भाजपा को शीला दिक्षित के द्वारा कराए गए कामों पर घेर कर MCD चुनावों में जीत दर्ज की जाए. कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आप और बजेपी दोनों को ही घेरा है. जनता किसके मुद्दे को सुनती है और MCD की कमान किसके हाथों में सौंपती है इसका जवाब तो 7 तारीख को ही पता चलेगा. 

दिल्ली MCD की और खबरें पढ़ने के लिए यहां Tap करें

Trending news