Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद अयोध्या में राम की पैड़ी पर 5 लाख दीप जलाकर राम भक्तों ने रामलला के आगमन पर जश्न मनाया. हर राम भक्त साल 2024 की दिवाली से दीपावली मनाई जा रही है. राम भक्तों का कहना है कि आज उनके लिए दीपावली से भी बड़ा उत्सव है. क्योंकि 500 सालों का संघर्ष आज रंग लाया है और रामलला वापस अयोध्या में विराजमान हुए हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

साइबर सिटी में 21 हजार दीपों से भगवान श्री राम का स्वागत
इसी अवसर पर अयोध्या में साइबर सिटी गुरुग्राम में दीपावली महोत्सव के तरह मनाई जा रही है.  सुबह होते ही गुरुग्राम में श्रीराम के जयघोष के नारे लगने लगे. देवीलाल स्टेडियम में 1008 हवन कुंड की आहुति दी गई. शाम होते ही घर-घर दीप जलने शुरू हो गए और पुरा गुरुग्राम प्रकाशित में हो गया. गुरुग्राम के चार आठ मरला इलाके में 21,000 दिए जलाकर जय श्रीराम की आकृति बनाई गई. 


ये भी  पढ़ें: Bhiwani: रामलीला मंचन के दौरान 'श्रीराम' के चरणों में 'भगवान हनुमान' ने त्यागा शरीर


गुरुग्राम में स्थानीय निवासियों का कहना है कि 500 साल पुरानी तपस्या पूरी हुई है. इसके लिए हजारों लोगों ने बलिदान दिया है कई सालों की मेहनत और तप के बाद श्रीराम अयोध्या में दोबारा विराजे हैं. यह पल दीपावली से कम नहीं है और इसीलिए घर-घर दीये जलाकर दीपावली की तरह ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव मनाया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब साल में 2 दिन दिवाली बनाई जाएगी 22 जनवरी के दिन भी दीप जलाए जाएंगे पूरा देश प्रकाश में होगा।


1 लाख 11 हजार दीयों से जगमगा उठा कुरुक्षेत्र 
इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में विश्व विख्यात ब्रह्म सरोवर व सनहित सरोवर 1 लाख 11 हजार दीयों से जगमगा उठा है. शहरवासियों द्वारा यहां पर दीपदान किया गया और आतिशबाजी भी देखने को मिली. शहरवासियों का कहना है कि भगवान राम के कृष्ण अवतार की कर्मभूमि कुरुक्षेत्र के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. आज 500 साल के इंतजार के बाद आज भगवान श्रीराम अपने भवन में विराजमान हुए हैं. जिस कारण भारतवासियों में खुशी का माहौल है. लोगों ने कहा कि कुरुक्षेत्र वाशियो में आज दीपावली से कम उत्साह नहीं. इसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया.


Input: Yogesh Kumar, Darshan Kait