G20 Summit 2023 Delhi LIVE: 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र के साथ PM मोदी ने किया G20 समिट का आगाज
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1862348

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र के साथ PM मोदी ने किया G20 समिट का आगाज

G20 Summit LIVE 2023: जी 20 शिखर सम्मेलन की पीएम मोदी ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र के साथ शुरुआत की.

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र के साथ PM मोदी ने किया G20 समिट का आगाज
LIVE Blog

G20 Summit 2023 LIVE Updates: राजधानी दिल्ली में आज से शुरू हो रही G20 समिट के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच चुके हैं. शुक्रवार को PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. वहीं आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू G20 नेताओं के लिए डिनर होस्ट करेंगी, जिसमें विदेशी नेताओं के साथ ही देश के भी कई बड़े नेता शामिल होंगे. G20 समिट से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ. 

 

09 September 2023
14:19 PM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंचे भारत
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. 

 

13:56 PM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: पद्मश्री पुरस्कार विजेता लाजवंती ने भारत मंडपम में पंजाब की फुलकारी कढ़ाई का प्रदर्शन किया

 

13:27 PM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: बिहार के CM नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली

13:25 PM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: बदरपुर बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
G20 समिट के दौरान दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसी कड़ी में दिल्ली से सटे बॉर्डर इलाकों में भी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है. दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के द्वारा बैरिकेडिंग कर हल्के वाहनों की चेकिंग कर दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है. वही इस दौरान अर्ध सैनिक बलों की भी तैनाती की गई है.

 

12:46 PM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन जी-20 डिनर में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे

 

12:12 PM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: G20 समिट के दौरान चर्चा में PM मोदी की 'भारत' वाली तस्वीर

fallback

 

11:54 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE:अफ्रीकन यूनियन बना G20 का परमानेंट मेंबर 
G20 समिट के उद्घाटन में PM मोदी ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर चीन और यूरोपियन यूनियन ने भी भारत को समर्थन दिया. भारत की पहल पर अफ्रीकन यूनियन G20 का परमानेंट मेंबर बन गया.

 

11:39 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: बिहार के सीएम नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए हुए रवाना 
बिहार के सीएम नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, वो आज रात राष्ट्रपति द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होंगे.

 

11:02 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: दिल्ली में गीता कॉलोनी घाट से आईटीओ पुल तक यमुना नदी में नाव से गश्त कर रही दिल्ली पुलिस

 

10:58 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र के साथ PM मोदी ने किया G20 समिट का आगाज

 

10:52 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: PM मोदी ने अफ्रीकी संघ के प्रमुख को सीट लेने के लिए किया आमंत्रित
शिखर सम्मेलन का पहला सत्र शुरू होने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ के प्रमुख को अपनी सीट लेने के लिए आमंत्रित किया.

 

10:23 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: G20 समिट की शुरुआत से पहले PM मोदी ने मोरक्को भूकंप पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदना
जी 20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि जी 20 की कार्यवाही शुरू करने से पहले, मैं मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान पर अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं. हम प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. साथ ही भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है. 

 

10:13 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: भारत मंडपम का दृश्य

 

10:07 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: UK के पीएम ऋषि सुनक भारत मंडपम पहुंचे

 

10:06 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: राष्ट्रपति द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होंगे CM अरविंद केजरीवाल
G20 समिट के दौरान राष्ट्रपति की ओर से दिए गए डिनर पार्टी के निमंत्रण में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल.

 

10:05 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: G20 समिट में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी

 

09:42 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: G20 समिट का आगाज आगाज, PM मोदी कर रहे विदेशी मेहमानों को रिसीव
G20 समिट की शुरुआत हो गई है, PM नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंचकर विदेशी मेहमानों को रिसीव कर रहे हैं. थोड़ी देर में  फोटो सेशन के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआथ होगी. 

 

09:26 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: भारत मंडपम में शुरू हुआ मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला

 

08:51 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और PM जी20 समिट के लिए दिल्ली पहुंचे

 

08:49 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर में करेंगे दर्शन
आज से जी-20 समिट शुरू हो रहा है, जिसे देखते हुए दिल्ली में तमाम रूट को डायवर्ट किया गया है. यही वजह है कि अक्षरधाम फ्लाईओवर का रूट भी आज डाईवर्ट कर दिया गया है. यहां से रूट डायवर्ट होने के बाद लोग अलग-अलग रूट के जरिए अपनी मंजिल तक जाएंगे. फिलहाल अक्षरधाम फ्लाईओवर बंद है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी 10 सितंबर को अक्षरधाम मंदिर दर्शन करने जाएंगे, उनकी सुरक्षा को लेकर भी बड़ा कदम उठाए जा रहा है.

08:30 AM

G20 Summit LIVE:जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे दिल्ली

 

07:59 AM

G20 Summit LIVE:G20 शिखर सम्मेलन का पहला दिन आज, दिल्ली में रहेंगी ये पाबंदियां
G20 शिखर सम्मेलन का आज पहला दिन है, तमाम राष्ट्रध्यक्ष और विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंच चुके हैं. दिल्ली की सुरक्षा को देखते हुए सभी बॉर्डर को सील कर दिएगए हैं. हालांकि, आम लोगों को गाड़ी से दिल्ली आने पर कोई पाबंदी नहीं है. सिर्फ भारी, मध्यम और हल्के माल वाहन के प्रवेश पर पुलिस ने रोक लगा दी है. सिर्फ जरूरी सेवाओ की आपूर्ति के लिए वैध पास दिखाकर दिल्ली में प्रवेश की अनुमति है. 

 

07:42 AM

G20 Summit LIVE: PM मोदी आज इन 4 देश के नेताओं के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता 
पीएम मोदी आज 4 देश के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. पीएम मोदी यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ, जर्मन चांसलर, जापान के प्रधानमंत्री फ्यूमिओ किशिदा और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

 

07:26 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE:जर्मनी और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष आज पहुंचेंगे दिल्ली
जर्मनी और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष आज दिल्ली पहुंचेंगे. जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज सुबह 8 बजे पहुंचेंगे, उनका स्वागत एमओएस भानु प्रताप सिंह वर्मा करेंगे. वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन दोपहर 12.35 बजे दिल्ली पहुंचेंगे, उनका स्वागत राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी.

 

07:05 AM

G20 Summit Schedule: G20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन का शेड्यूल

सुबह 9:30-10:30 बजे- शिखर सम्मेलन के स्थल भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन होगा. 
सुबह 10:30-1:30 बजे- भारत मंडपम में पहला सेशन 'वन अर्थ' होगा. 
दोपहर 1:30-03 बजे- भारत मंडपम में द्विपक्षीय बैठकें होंगी. 
दोपहर 03-4:45 बजे- भारत मंडपम में दूसरा सत्र 'वन फैमिली' (एक परिवार) होगा.
इसके बाद सभी देशों के प्रमुख अपने होटल वापस लौटेंगे. 
रात 07-08 बजे- सभी प्रमुख राष्ट्रपति द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होंगे.
रात 08-9:15 डिनर के दौरान सबी नेताओं की बातचीत होगी. 
इसके बाद सभी नेता और प्रतिनिधिमंडल अपने होटल के लिए प्रस्थान करेंगे.

06:59 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: जी20 रात्रिभोज में शामिल होंगी ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 9 सितंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जी20 रात्रिभोज में शामिल होंगी.

 

06:37 AM

G20 Summit 2023 Delhi LIVE: प्रगति मैदान में भारत मंडपम का दृश्य

 

06:05 AM

G20 Summit 2023 LIVE Updates: PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की मुलाकात के बाद WTO विवाद को खत्म करने का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की मुलाकात के बाद भारत और अमेरिका ने लंबे से चले आ रहे अपने WTO विवाद को खत्म करने का ऐलान किया है. दोनों देशों के बीच बनी सहमति के बाद भारत कई अमेरिकी कृषि उत्पादों पर से आयात शुल्क घटाएगा. इसके तहत अमेरिकी ब्लूबैरी का भारत आयात आसान होगा. अगस्त में अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि कैथरीन ताई और भारतीय वाणिज्य मंत्री की मुलाकात में तय हुआ था कि जल्द ही दोनों देश अपने सभी लंबित WTO विवाद सुलझाएंगे.

 

06:04 AM

G20 Summit LIVE 2023: प्रगति मैदान की तरफ गन और विस्फोटक ले जाने का ट्वीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
शुक्रवार देर रात दिल्ली आउटर नॉर्थ जिले की पुलिस में हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने DCP को टैग करते हुए प्रगति मैदान की तरफ ऑटो में गन और विस्फोटक ले जाने की बात कही. पुलिस ने तुरंत ऑटो का पता लगाकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया. 

 

Trending news