Fatehabad Assembly Election Result 2024 Live: फतेहाबाद जिले की 3 सीटों पर जल्द शुरू होगी वोटों की गिनती, जानें अपडेट
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2463348

Fatehabad Assembly Election Result 2024 Live: फतेहाबाद जिले की 3 सीटों पर जल्द शुरू होगी वोटों की गिनती, जानें अपडेट

Fatehabad Assembly Election Result 2024 Today: फतेहाबाद जिले की तीन विधानसभाओं पर वोटों की काउंटिंग की प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी और थोड़ी ही देर में रुझान शुरू हो जाएंगे. 

Fatehabad Assembly Election Result 2024 Live: फतेहाबाद जिले की 3 सीटों पर जल्द शुरू होगी वोटों की गिनती, जानें अपडेट

Fatehabad Assembly Election 2024 Result Live Updates: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई. हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना आज यानी 8 अक्टूबर को होनी है. वोटों की काउंटिंग की  प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी.  फतेहाबाद जिले में तीन विधानसभाएं- टोहाना, फतेहाबाद और रतिया के कुछ ही समय में रुझान आने शुरू हो जाएंगे



टोहाना विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2024 (Tohana Assembly Election Result 2024)

पार्टी प्रत्याशी रिजल्ट कुल वोट
BJP देवेंद्र सिंह बबली    
Congress परमवीर सिंह    
ASP/JJP हवा सिंह खोबरा (JJP)    
AAP सुखविंदर सिंह गिल    
INLD कुणाल करण सिंह    

रतिया विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2024 (Ratia Assembly Election Result 2024)

पार्टी प्रत्याशी रिजल्ट कुल वोट
BJP सुनिता दुग्गल    
Congress जरनैल सिंह    
ASP/JJP रमेश (JJP)    
AAP मुख्तियार सिंह    
INLD रामसरूप रामा    

फतेहाबाद विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2024 (Fatehabad Assembly Election Result 2024)

पार्टी प्रत्याशी रिजल्ट कुल वोट
BJP दुरा राम    
Congress बलवान सिंह दौलतपुरिया    
ASP/JJP सुभाष चंद्र गोरछिया (JJP)    
AAP कमला बिसला    
INLD सुनैना चौटाला    

बतां दें कि फतेहाबाद विधानसभा आम चुनाव में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 7,18,349 मतदाता और इसके अलावा तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1509 सर्विस वोटर भी शामिल हैं. सबसे अधिक वोटर्स फतेहाबाद में हैं. फतेहाबाद विधानसभा में कुल 2,58,978 मतदाता हैं. इसमें 1,36,452 पुरुष,1,22,516 महिला और 10 ट्रांसजेंडर वोटर्स हैं. टोहाना विधानसभा में कुल 2,31,884 मतदाता हैं, जिनमें से 1,21,781 पुरुष, 1,10,100 महिला और 3 ट्रांसजेंडर शामिल हैं. रतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,27,487 मतदाता हैं और 1,18,810 पुरुष, 1,08,670 महिला समेत 7 ट्रांसजेंडर हैं.