Advertisement
photoDetails0hindi

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में AAP का हल्ला बोल, सामने आईं तस्वीरें

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली आबकारी नीति मामले में गुरुवार रात ED ने CM केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. CM की गिरफ्तारी के बाद आज देशभर में AAP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कई मंत्रियों को हिरासत में भी लिया गया. वहीं दूसरी ओर हरियाणा में CM आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज करते हुए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. देखिए देशभर में AAP के प्रदर्शन की तस्वीरें. 

 

दिल्ली

1/6
दिल्ली

दिल्ली में AAP के प्रदर्शन के दौरान आतिशी सौरभ भारद्वाज सहित कई मंत्रियों और AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया. 

 

हरियाणा

2/6
हरियाणा

हरियाणा में सीएम आवास घेराव करने जा रहे आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, जिसमें सुशील गुप्ता, अनुराग ढांडा सहित कई AAP नेता घायल हो गए.

 

असम

3/6
असम

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में असम में AAP कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

 

केरल

4/6
केरल

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में केरल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

 

गुजरात

5/6
गुजरात

गुजरात में भी CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में काफी संख्या में AAP कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया. इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रही.

 

चेन्नई

6/6
चेन्नई

चेन्नई में CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जिसमें काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं. इस दौरान AAP कार्यकर्ताओं ने CM केजरीवाल की गिरफ्तारी को AAP की तानाशाही बताया.