Advertisement
trendingPhotos/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1838166
photoDetails0hindi

Chandrayaan 3 Landing Successful: चांद पर लैंडिंग से पहले स्कूल में उतरा 'चंद्रयान-3', चांद हुआ अपना

Chandryaan 3 Landing Live Telecast: भारत आज विश्व में नया कीर्तिमान रचने जा रहा है. वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरेगा, जिसको लेकर देशभर के 140 करोड़ देशवासियों के साथ पूरे विश्व की निगाहें इस पर हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मयूर विहार के स्कूल में  चंद्रयान-3 की लैंडिंग को बच्चों को लाइव दिखाया गया. 

1/5

Chandryaan 3 Landing Live: दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग को दर्शाया गया. इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्कूल ऑडिटोरियम में इस ऐतिहासिक पल को देखा. 

2/5

Chandrayaan-3 landing Shown in School: यहां बच्चों में देशभक्ति की भावना को देखा गया और स्कूल के छात्रों ने म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी. स्कूल द्वारा बच्चों को चंद्रयान 3 की लैंडिंग को बहुत ही सहज तरीके से दर्शाया गया. 

3/5

Chandrayaan-3 landing Musical Show: म्यूजिकल परफॉर्मेंस में स्कूल के शिक्षकों ने ड्रोन कैमरे की मदद से बच्चों को बताया कि किस तरह से चंद्रयान-3 चांद की जमीन पर उतरेगा.

4/5

School Pray: म्यूजिकल परफॉर्मेंस के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर सतवीर शर्मा ने सभी शिक्षिकों और स्कूल के छात्रों को शुभकामनाएं दी और उन्हें बताया कि कैसे इस ऐतिहासिक घड़ी में हमारा देश विश्व में पहले नंबर पर कहलाया जाएगा. 

5/5

Chandryaan 3 Mission: बता दें कि कुछ ही पलों में भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा और सफल रहा, जिसका लाइव प्रसारण इसरो द्वारा दिखाया जा रहा है, जिसको 140 करोड़ देशवासियों की निगाहें टिकी थी.