Raghav Parineeti Engagement: कपूरथला हाउस में होगी राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई, प्रियंका चोपड़ा भी होंगी शामिल
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1692404

Raghav Parineeti Engagement: कपूरथला हाउस में होगी राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई, प्रियंका चोपड़ा भी होंगी शामिल

Raghav Chadha Parineeti Chopra Engagement: AAP सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 13 मार्च को कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में सगाई करेंगे, जिसमें राजनीति और बॉलीवुड जगत की क‌ई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. 

Raghav Parineeti Engagement: कपूरथला हाउस में होगी राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई, प्रियंका चोपड़ा भी होंगी शामिल

Raghav Chadha Parineeti Chopra Engagement: आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) लगातार अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. मुंबई में डिनर डेट से लेकर IPL के मैदान तक अक्सर दोनों साथ नजर आते हैं. इस बीच Zee Media को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक,दोनों 13 मार्च को कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में सगाई (Engagement) करेंगे. 

मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहनेंगी परिणीति 
बॉलीवुड थीम पर होने वाली इस सगाई में परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहनेंगी, वहीं राघव चड्ढा पवन सचदेव की डिजाइन की हुई अचकन में नजर आएंगे.  

कार्यक्रम की शुरुआत शाम तकरीबन 5 बजे होगी, सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा. इसके बाद अरदास और फिर सगाई होगी. सगाई के बाद डिनर का कार्यक्रम रखा गया है. इसमें परिवार और क्लोज फ्रेंड्स सहित लगभग 150 लोग शामिल होंगे. 

ये भी पढ़ें- Gauahar Khan: 39 की उम्र में बॉलीवुड एक्ट्रेस के घर गूंजी किलकारी, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

राजनीति और बॉलीवुड की क‌ई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, पंजाब के CM भगवंत मान, प्रियंका चोपड़ा सहित राजनीति और बॉलीवुड की क‌ई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी.

परिणीति के घर में शुरू हुईं तैयारियां
सोशल मीडिया में परिणीति चोपड़ा के घर का एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो कपल का सगाई की तैयारियों की तरफ इशारा कर रहा है. इस वीडियो में परिणीति के घर की बालकनी लाइट की लड़ियों से सजी नजर आ रही है. 

13 मई को दिल्ली आएंगी प्रियंका चोपड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा भी अपने बिजी शिड्यूल के बीच समय निकालकर राघव और परिणीति की सगाई में शामिल होंगी. वो 13 मई को दिल्ली पहुंचेगी, हालांकि पति निक जोनस इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे या नहीं अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है. 

 

Trending news